{"_id":"698d99f226fdc008370c246e","slug":"jhansi-murder-case-murder-of-husband-for-love-of-just-six-months-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: महज छह माह पुराने प्यार के लिए पति का कत्ल, प्रेमी ने हत्या कर किरण से फोन कर कहा- काम हो गया; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महज छह माह पुराने प्यार के लिए पति का कत्ल, प्रेमी ने हत्या कर किरण से फोन कर कहा- काम हो गया; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:02 PM IST
सार
झांसी में एक महिला ने महज छह माह पुराने प्यार के लिए पति की हत्या करा दी। हत्या के लिए हथियार खरीदने के लिए भी आरोपी महिला ने रुपये दिए। प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने किरण को फोन कर जानकारी दी थी।
झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आई पत्नी किरण और उसके प्रेमी शिव कुमार ने
पुलिस की पूछताछ में अपने प्रेम के कई किस्से उजागर किए। किरण ने पुलिस को बताया कि वह खाली समय में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करती है।
फेसबुक पर ही उसकी दोस्ती शिव कुमार से हुई। कुछ दिनों में दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर लंबी-लंबी बात होने लगी। जगभान के बाहर रहने पर किरण बहाना बनाकर घर से निकल जाती थी। दोनों साथ में समय गुजारते थे।
Trending Videos
2 of 10
आरोपी पत्नी और जगभान कुशवाहा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संक्रांति मेले में शिवपुरी घूमने गई थी किरण
संक्रांति मेले में किरण उसके साथ शिवपुरी घूमने गई थी। इस दौरान दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। जगभान जब कुछ दिनों के लिए घर आता, तब उनका मिलना-जुलना बंद हो जाता था। किरण ने पुलिस को बताया कि जगभान को कुछ समय से शक होने लगा था। वह अक्सर बच्चों से उसके बारे में पूछता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किरण के फोन में पति ने देखी थी चैटिंग
कुछ महीने पहले घर आने पर उसने मोबाइल में उसकी चैटिंग देख ली थी। जगभान ने उसे मारा भी था। यह बात मालूम चलने पर प्रेमी शिव कुमार ने सबक सिखाने की बात कही। किरण ने ही उसकी हत्या की साजिश रची। शिव कुमार ने अपने दोस्त धर्मेंद्र को भी साजिश में शामिल कर लिया।
4 of 10
बरामद हथियार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगभान को पहले से जानता था धर्मेंद्र
31 जनवरी को जगभान के घर से निकलने पर किरण ने तुरंत यह बात शिव कुमार को बताई। शिव कुमार अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ पहले से तैयार था। धर्मेंद्र पहले से जगभान को जानता था। उसने स्टेशन से जगभान को शराब पीने के बहाने बाहर बुलाया। वे लोग स्टेशन के बाहर पहुंचे।
सामने मंदिर होने की वजह से पीछे की झाड़ियों में चले गए। यहां धर्मेंद्र के साथ जगभान ने शराब पी। शिव कुमार मौके की तलाश में था। मौका मिलने पर शिवकुमार ने कनपटी के पास तमंचा से गोली मारी और भाग निकला। कुछ देर बाद जगभान ने फोन कर किरण को काम हो जाने की बात बताई। पुलिस ने जब किरण का कॉल रिकॉर्ड देखा तब उसमें इसी कॉल से वह पकड़ में आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।