{"_id":"698cecdb51a6013f740370fc","slug":"fir-lodged-against-youtuber-for-posting-inflammatory-video-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-738217-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने पर यूट्यूबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सार
वीडियो में दावा किया गया था कि झांसी में धार्मिक स्थल पर विस्फोटक सामग्री मिली। नगर निगम टीम ने उस धार्मिक स्थल को सील कर दिया। पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह तथ्यहीन मिला।
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में एक यूट्बर के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर इंडिया न्यूज लाइव-डेल नामक चैनल संचालक ने भ्रामक कैप्शन के वीडियो प्रसारित करके एक समुदाय को भड़काने का प्रयास किया।
वीडियो में दावा किया गया था कि झांसी में धार्मिक स्थल पर विस्फोटक सामग्री मिली। नगर निगम टीम ने उस धार्मिक स्थल को सील कर दिया। पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह तथ्यहीन मिला। पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को नगर निगम टीम ने इस्लामगंज में बकाया शुल्क न जमा करने वाले दुकानदारों की दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई की थी। इसका वीडियो बनाकर गलत तरीके से अपलोड किया गया। मंगलवार को वही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किए गए। पुलिस इनको तलाश रही है।
Trending Videos