{"_id":"698ceeadd7a835a73c0f29ef","slug":"student-was-travelling-to-mumbai-to-become-a-model-without-a-ticket-in-rajdhani-express-jhansi-news-c-11-jhs1019-737709-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: राजधानी एक्सप्रेस में बिना टिकट छात्रा मॉडल बनने जा रही थी मुंबई, आरपीएफ ने चाइल्डलाइन के किया सुपुर्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: राजधानी एक्सप्रेस में बिना टिकट छात्रा मॉडल बनने जा रही थी मुंबई, आरपीएफ ने चाइल्डलाइन के किया सुपुर्
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार
छात्रा ने बताया कि माता-पिता अलग रहते हैं। घर का माहौल खराब है। वह मुंबई मॉडल बनने के लिए जा रही थी। छात्रा के माता और पिता दोनों शासकीय शिक्षक हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नई दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही छात्रा को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया। वह मॉडल बनने मुंबई जा रही थी। उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां काउंसिलिंग की गई। उसने बताया कि माता-पिता अलग रहते हैं। घर का माहौल खराब है। इसलिए वह मुंबई में मॉडल बनकर अपना भाग्य आजमाना चाह रही थी। उसे उसके मामा के हवाले कर दिया गया।
बाल कल्याण समिति के सामने किया पेश
फिरोजाबाद जिले की रहने वाली 12वीं की छात्रा को आरपीएफ ने झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। वह बिना टिकट यात्रा कर रही थी। छात्रा नाबालिग थी। इसलिए उसे चाइल्डलाइन के माध्यम से बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। यहां समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा व सदस्यगण परवीन खान, दीप्ति सक्सेना, कोमल सिंह और हरेकृष्णा सक्सेना ने जब पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि इसी महीने बोर्ड परीक्षा होने वाली है लेकिन माता-पिता में आपसी क्लेश के चलते अलग रहते हैं।
माता और पिता दोनों है शासकीय शिक्षक
वह मां के साथ रहती है। पढ़ाई के लिए हॉस्टल में रह रही है। घर का माहौल खराब होने के कारण वह घर में नहीं रहना चाहती। इसलिए वह राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई जा रही थी। उसके पास केवल 1300 रुपये पाए गए। उसका कहना था कि पैसे कम होने के कारण वह बिना टिकट ट्रेन में बैठ गई। उसने बताया कि वह मॉडल बनना चाहती है। अगर मॉडल नहीं भी बन सकी तो कुछ अपना काम शुरू करेगी। छात्रा के माता और पिता दोनों शासकीय शिक्षक हैं। यहां से परिजनों को सूचना दी गई। इस पर उसके मामा बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचे।
Trending Videos