सब्सक्राइब करें

एक साल की योगी सरकार, बुंदेलखंड के छोटे से जिले में 44 हत्याएं और 53 बलात्कार

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
44 murders and 53 rape in this district in one year
डेमाे पिक
विधानसभा की सभी 19 सीटों पर भाजपा को जिताने के बाद भी बुंदेलखंड में हालात कुछ खास नहीं बदले। यहां के लोगों को खास की उम्मीद थी, लेकिन पिछली सरकारों में उठते रहे सवाल आज भी कायम हैं। अन्ना प्रथा पर बातें ज्यादा हुईं, काम कम। किसानों की कर्ज माफी का चुनावी वादा भी 100 फीसद पूरा नहीं हुआ। यहां के 15 लाख किसानों में मात्र 2.40 लाख किसानों का ही कर्जमाफ हुआ है।



 
Trending Videos
44 murders and 53 rape in this district in one year
सीएम याेगी अादित्यनाथ
योगी सरकार के एक साल के कार्यकाल में कोई बड़ा उद्योग बुंदेलखंड में शुरू नहीं हुआ। रोजी-रोटी की तलाश में महानगरों को पलायन करने वाले मजदूरों की संख्या में भी कमी नहीं आई। कानून व्यवस्था के आंकड़े गवाह हैं कि अपराध और अपराधियों पर लगाम नहीं लगी। दो माह पूर्व फरवरी में ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का अब तक सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला। एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बुंदेलखंड के तीन भ्रमण किए। हर दौरे में यही दिलासा दिया कि सरकार बुंदेलखंड की समस्याओं से बखूबी वाकिफ है और निदान के लिए गंभीर है, फिलहाल यह वादा, वादा ही है। 

प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के 46 नगर पालिका और नगर पंचायतों में कान्हा पशु आश्रय केंद्र खोलने की पहल की। पहली किस्त के रूप में एक-एक करोड़ रुपये जारी किए। बांदा नगर पालिका को 3.76 करोड़, अतर्रा नगर पालिका को 3.70 करोड़ और मटौंध नगर पंचायत को 2.70 करोड़ रुपये मिले। नगर निकाय अधिकारियों से माह भर के अंदर 10-10 एकड़ जमीन चिह्नित कर कान्हा पशु आश्रय केंद्र पर काम शुरू कराया है। उधर, गो सेवा आयोग के मानकों पर खरे उतरने वाले गोशाला संचालकों को प्रति मवेशी 30 रुपये प्रतिदिन अनुदान देने की घोषणा की गई है। एक गोशाला में 500 गायों का मानक है। 60 रुपये प्रति मवेशी हर रोज भरण-पोषण का खर्च है। 30 रुपये संचालक को लगाना होगा। यानी एक गोशाला संचालक को सालाना 5.40 लाख भरण पोषण का खर्च सरकार देगी। 
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
44 murders and 53 rape in this district in one year
सीएम याेगी अादित्यनाथ
बेखौफ रहे अपराधी, 44 हत्याएं, 53 बलात्कार
योगी सरकार के पहले साल में बांदा जिले में अपराधों पर कारगर लगाम नहीं लगा। पिछले एक वर्ष में 44 हत्याएं हुईं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 37 था, यानी सात हत्याएं ज्यादा हुईं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार द्वारा एंटी रोमियो जैसे कदम उठाने के बावजूद 53 महिलाओं की अस्मत लुटी। पिछले साल यह आंकड़ा 41 था। योगी सरकार द्वारा पुलिस को दिए मंत्र अपराधियों पर टूट पड़ो के बाद भी लूट और डकैती नहीं थमीं। साल भर में 9 लूट और एक डकैती दर्ज हैं। हालांकि पिछले साल से कुछ कमी आई। बीते साल 13 डकैती और लूट हुई थी। चर्चित घटनाओं में शहर के मध्य स्थित स्टेशन रोड में शस्त्र की दुकान पंजाब आर्मरी में महाराष्ट्र से आए बदमाशों द्वारा बड़ी लूट अंजाम दी गई। 44 बंदूक, राइफल और 4100 कारतूस लूट ले गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटा पुरवा में दंपत्ति समेत चार की कुल्हाड़ियों से काटकर हत्या और नरैनी में बालू कारोबारी मोहम्मद अफसार का मर्डर भी प्रमुख घटनाओं में रहा। 

एंटी रोमियो के हत्थे चढ़े 170 शोहदे 
बांदा। मुख्यमंत्री योगी ने छात्राओं और युवतियों को शोहदों से बचाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने अब तक लगभग 170 रोमियो (शोहदों) को पकड़कर सबक सिखाया गया। इसी तरह एंटी भूमाफिया के तहत नौ बड़े भूमाफियाओं के विरुद्ध केस दर्ज हुए। 


जिला अस्पताल को दो एडवांस लाइफ सपोर्ट (आधुनिक एंबुलेंस) और ब्लड बैंक को ट्रांसपोर्टेड वैन सुविधा दी गई है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज को उपकरण और दवाओं के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। इनमें उपकरणों और दवाओं के लिए ढाई-ढाई करोड़ दिए हैं। इसके अलावा अधूरे हॉस्टल को पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्था को 8.5 करोड़ रुपये मिले हैं। 

 
44 murders and 53 rape in this district in one year
सीएम याेगी अादित्यनाथ
जिले में 34,141 बच्चे अति कुपोषित हैं। इन बच्चों की ऑनलाइन फीडिंग होगी। इन बच्चों की मां के खातों में हर माह पौष्टिक भोजन के लिए धनराशि भेजने का प्लान है। इस मिशन में बाल विकास, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, आपूर्ति, मनरेगा और एनआरएलएम विभाग को भी जोड़ा गया है। ये अपनी विभागों की योजनाओं से अति कुपोषित बच्चों के परिजनों को लाभ दिलाएंगे। ‘सबरी संकल्प’ योजना में चित्रकूटधाम मंडल के तीन जिले बांदा, हमीरपुर व चित्रकूट शामिल हैं। 
 
कुपोषण दूर करने को बुंदेलखंड विशेष पैकेज योजना जनपद के 22,990 भूमिहीन गरीब परिवारों के यहां पोषक वाटिका की शुरुआत हुई। उद्यान विभाग की तरफ से वाटिका में अमरूद, आंवला, अनार, शरीफा व पपीता जैसे पौधे रोपित कराए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में भी जिले में 22,990 भूमिहीन गरीबों का चयन कर उनके दरवाजों पर खाली पड़ी सार्वजनिक जमीनों पर फलदार पौधे रोपित करने का लक्ष्य है। 


शासन ने ‘उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी फ्री स्मार्ट फोन योजना’ चालू की। चित्रकूटधाम मंडल के 5045 आंगनबाड़ी केंद्र अब स्मार्ट फोन और सीडीपीओ दफ्तर टैबलेट से लैस करने की योजना है। ताकि कुपोषित बच्चों, महिलाओं और किशोरियों का लेखा-जोखा स्मार्ट फोन पर अपडेट हो सके। योजना पर करीब 26 लाख रुपये खर्च का बजट प्रस्तावित है। 
 
 
विज्ञापन
44 murders and 53 rape in this district in one year
सीएम याेगी अादित्यनाथ
खेत-तालाब योजना में बने 950 तालाब 
बांदा। भूमिगत जल स्तर दुरुस्त करने और सिंचाई सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में खेत-तालाब योजना के तहत 547 तालाब खोदे जा चुके हैं। 950 तालाबों का लक्ष्य है। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से खेत-तालाब योजना के तहत भेजे प्रस्तव पर शासन ने मुहर लगा दी है। बांदा में 20 व चित्रकूट में 45 तालाबों पर काम चल रहा है। 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शासन ने जिले में 474 गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के 1.66 करोड़ रुपये जारी किये। अब तक 146 विवाह कराए जा चुके हैं। स्मार्ट फोन के साथ विवाह मंडप पर वधुओं को स्वच्छ शौचालयों का भी तोहफा दिया जा रहा है। प्रत्येक विवाह पर 35 हजार रुपये का बजट निर्धारित है। 
 
स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई में अनुदान बढ़ा 
बांदा। योगी सरकार ने बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई की आधुनिक पद्धति स्प्रिंकलर सेट व ड्रिप सिंचाई योजना में अनुदान बढ़ाया है। पहले जहां 60 से 70 फीसदी अनुदान था वहीं अब 80-90 फीसदी छूट दी जा रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed