सब्सक्राइब करें

पुलिस ने की युवक से पूछताछ फिर पेड़ से लटकी मिली उसकी लाश, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा काटा हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 31 Dec 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
After police interrogation, the young man hanged from the tree
युवक का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र की एक युवती को भगा ले जाने के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक का शव देर शाम पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने युवती के परिवार वालों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने चौकी पुलिस पर भी घटना में संलिप्त होने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पांच थानों की फोर्स के साथ एएसपी दक्षिणी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

 
Trending Videos
After police interrogation, the young man hanged from the tree
शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला
आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम अटल नगर रसूलाबाद निवासी मोनू पाल (20) पुत्र रामसनेही सूरत में कपड़े की दुकान में नौकरी करता था। तीन दिन पहले 29 दिसंबर को वह घर लौटा था। मंगलवार दोपहर आसीवन थाना की रसूलाबाद चौकी पुलिस ने मोनू व उसके पिता को को माखी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई युवती के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया। युवक के पिता रामसनेही के अनुसार पुलिस ने पूछताछ कर उसे जाने दिया, जबकि बेटे मोनू को चौकी में ही बैठा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After police interrogation, the young man hanged from the tree
युवक का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शाम 6 बजे चौकी से 500 मीटर दूर माखी गांव जाने वाले मार्ग किनारे मोनू का शव मो. कुरैशी के आम के बाग में अंगौछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। मृतक के पिता व परिजनों ने चौकी पुलिस की मिलीभगत से युवती के परिजनों पर बेटे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कोशिश की तो आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गए।

 
After police interrogation, the young man hanged from the tree
भाई की मौत के बाद बदहवास बहनें - फोटो : अमर उजाला
एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर हसनगंज, बांगरमऊ, आसीवन, औरास, माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शाम 8 बजे एएसपी दक्षिणी धवल कुमार जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने व पूरे मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी धवल जायसवाल ने बताया कि लापता युवती के पिता ने पुलिस चौकी पहुंचकर मोनू पर बेटी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया था।

 
विज्ञापन
After police interrogation, the young man hanged from the tree
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला
इस पर चौकी प्रभारी हसीब अहमद ने मोनू व उसके पिता को चौकी बुलाया था। मोनू ने पुलिस के सामने आरोप को निराधार बताया। इस पर दोनों पक्षों को जाने दिया गया था। वहीं सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता ने युवती के पिता सहित परिवार के कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed