{"_id":"5e0b87b18ebc3e87f93a024e","slug":"152-trains-delayed-in-fog-13-000-passengers-canceled-journey-in-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहरे से 152 ट्रेनें लेट, सुबह की ट्रेनें शाम को आईं, सर्दी में 13 हजार यात्रियों ने रद्द की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से 152 ट्रेनें लेट, सुबह की ट्रेनें शाम को आईं, सर्दी में 13 हजार यात्रियों ने रद्द की यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे की वजह से मंगलवार को लगभग सभी ट्रेनें लेट रहीं। शहर में शून्य डिग्री तापमान होने और ट्रेनों के लेट होने के कारण 13 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा रद कर दी। 13412 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिए। सुबह से शाम तक ट्रेनों का इंतजार करने वाले 1254 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में सीटें खाली होने पर यात्रा की अनुमति दी गई। स्वर्ण शताब्दी, राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत 152 ट्रेनें दो से आठ घंटे तक लेट रहीं।
Trending Videos
सेंट्रल स्टेशन पर कंबल ओढ़ कर बैठे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
कंबल में दुबके बुजुर्गों ने जैसे-तैसे काटा दिन
कड़ाके की सर्दी में सेंट्रल स्टेशन पर अपनी ट्रेनों का इंतजार करने वाले बुजुर्ग यात्रियों की स्थिति दयनीय दिखी। अपनी ट्रेनों के इंतजार में बुजुर्ग यात्री शॉल और कंबल में दुबककर प्लेटफार्म पर ही बैठे रहे। रात में प्लेटफार्म की ठंडी फर्श पर चादर बिछाकर यात्रियों ने जैसे-तैसे रात काटी। ब्लोवर और अलाव का कोई इंतजाम न होने से तमाम यात्री प्लेटफार्मों पर खाने पीने के स्टॉलों पर लगे चूल्हे के पास खड़े दिखे। ठंड में लेट हुई ट्रेनों से यात्रा करके प्लेटफार्म पर यात्री कांपते हुए उतर रहे थे।

पूरे दिन छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
राप्ती सागर 13 घंटे, नीलांचल 10.30 घंटे लेट
राप्तीसागर एक्सप्रेस 13 घंटे लेट रही। हावड़ा-दूरंतो एक्सप्रेस पांच घंटे, आनंद विहार-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे लेट रही। दिल्ली से कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह 9:05 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह एक घंटा पांच मिनट की देरी से सवा 11 बजे आई और शाम को वाराणसी से आने वाली ट्रेन भी एक घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंचीं। रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से डेढ़ घंटे की देरी से दिल्ली से छूटी। सियालदह दूरंतो डेढ़ घंटे, गरबा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस पौने छह घंटे देरी से आई।

स्टेशन पर जमा यात्री
- फोटो : अमर उजाला
दृश्यता कम होने से सभी राजधानी लेट
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से दिल्ली से आने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस दो से तीन घंटे तक लेट रहीं। रेलवे के मुताबिक इस रूट पर इटावा से फतेहपुर तक दृश्यता महज 150 मीटर थी, इस वजह से ट्रेनों को चालकों को सिग्नल देखने में परेशानी हुई। दिल्ली से हावड़ा, सियालदह, डिब्रूगढ़, रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस रात 12 बजे के बाद आईं। इससे इनका दिन बदल गया। ये सभी राजधानी रात सवा नौ बजे से 10 बजे के बीच सेंट्रल से गुजरती हैं।

ठंड में स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी से ट्रेनें लेट, छह निरस्त
कोहरे की वजह से रेलवे ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। झांसी इंटरसिटी पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी। साल के पहले दिन गोमती एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस (12419/12420) एक जनवरी को निरस्त रहेगी। वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14863) 31 दिसंबर को निरस्त रही। वहीं, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस (14854) दो जनवरी, लखनऊ-झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त रहेगी।