फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज हादसे को लेकर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को घेरा, लगाया ये आरोप

Tue, 12 Jun 2018 07:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Jun 2018 07:11 AM IST
विज्ञापन
akhilesh said Kannauj Incident is negligence of state government
कन्नौज दुर्घटना के बाद पार्टी के नेताओं से अखिलेशन ने जानकारी - फोटो : अमर उजाला
इटावा से लखनऊ जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फगुआ भट्ठा पर काफिला रोक दिया और मौके पर मौजूद सपा नेताओं से हादसे के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता कर प्रदेश सरकार को हादसे का जिम्मेदार ठहराया।



 
akhilesh said Kannauj Incident is negligence of state government
घायलों का हालचाल लेते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अप्रशिक्षित चालकों को एक्सप्रेस-वे पर बस चालने की अनुमति दे दी। जो चालक यहां बसों को दौड़ा रहे हैं, उन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों और शिक्षक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। 


 
akhilesh said Kannauj Incident is negligence of state government
अखिलेश यादव
हादसे की जानकारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुबह ही सपा नेताओं को मेडिकल कालेज भेज दिया था। उनके भी यहां आने की सूचना थी लेकिन जब जानकारी हुई कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तो उन्होंने मेडिकल कालेज आना रद्द कर दिया। कन्नौज की सांसद और पत्नी डिंपल यादव को लेकर दोपहर 1:20 बजे उनका काफिला फगुहा भट्टा के समीप रुका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh said Kannauj Incident is negligence of state government
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल रही है। इस सरकार में किसान घुट-घुटकर मर रहा है। मेडिकल कालेजों में प्रदेश सरकार कोई भी सुविधा नहीं दे पा रही है। कुछ जगहों पर जनता ने प्रदेश सरकार से हिसाब ले लिया है। 2019 में प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से पूरा हिसाब चुकता करेगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed