फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rising water level of the Ganga in Kanpur Lakhs of cusecs of water discharged from the barrage

कानपुर में गंगा का बढ़ता जलस्तर: बैराज से लाखों क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, प्रशासन-पुलिस अलर्ट, घाटों की निगरानी

Thu, 20 Aug 2026 12:56 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:56 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बैराज से करीब 2.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। पुलिस कमिश्नर ने नाव से घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

विज्ञापन
Rising water level of the Ganga in Kanpur Lakhs of cusecs of water discharged from the barrage
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर चिंता का विषय बन गया है। हरिद्वार और नरौरा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद कानपुर बैराज पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने इसे देखते हुए बाढ़ की आशंका वाले सभी संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे तक कानपुर बैराज पर डाउनस्ट्रीम जलस्तर 113.420 मीटर और अपस्ट्रीम 113.570 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से फिलहाल 2,91,413 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, गंगा का चेतावनी स्तर 114 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 115 मीटर पर है।

विज्ञापन

Rising water level of the Ganga in Kanpur Lakhs of cusecs of water discharged from the barrage
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा
शुक्लागंज में भी जलस्तर 112.180 मीटर दर्ज हुआ है, जहां 113 मीटर पर चेतावनी जारी की जाती है। बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को नाव के जरिए गंगा घाटों का दौरा किया। उन्होंने घाटों की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा के इंतजामों को परखा। इस दौरान नदी किनारे तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Rising water level of the Ganga in Kanpur Lakhs of cusecs of water discharged from the barrage
गंगा का बढ़ा जलस्तर - फोटो : amar ujala

बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में टीमें कर रही हैं भ्रमण
प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में बैराजों से छोड़े गए पानी का असर गंगा के जलस्तर पर साफ दिखाई देगा, जिसके चलते स्थिति और गंभीर हो सकती है। बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं और नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने राहत और बचाव दल को पहले से ही मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed