फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Collapsed Drain Floods Shops at 40 Dukan Chauraha, Traders Protest Against Civic Negligence

Kanpur: 40 दुकान चौराहे पर धंसा नाला, दुकानों में घुसा दो फीट पानी; व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 12:12 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 20 Aug 2026 12:12 PM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर से यशोदा नगर जाने वाली सड़क पर 40 दुकान चौराहे के पास बीचोंबीच करीब 30 फीट नाला धंसने से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। नाला धंसने और जलनिकासी बाधित होने से आसपास की सैकड़ों दुकानों में करीब दो-दो फीट पानी भर गया।

विज्ञापन
Collapsed Drain Floods Shops at 40 Dukan Chauraha, Traders Protest Against Civic Negligence
किदवई नगर व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण क्षेत्र स्थित किदवई नगर से यशोदा नगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित '40 दुकान चौराहे' पर जल निगम और नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चौराहे के बीचों-बीच करीब 30 फीट सड़क और नाला अचानक धंस जाने के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो गया। नाले का गंदा पानी आसपास की सैकड़ों दुकानों में दो-दो फीट तक भर गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

पानी में खड़े होकर व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन

नगर निगम और जल निगम की इस नाकामी से आक्रोशित किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम और वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी जलभराव और गड्ढे के बीच पानी में खड़े हो गए और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आक्रोशित व्यापारी लामबंद होकर 'जल संस्थान कार्यालय जोन-3' (बाबा कुटी) पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों में घुसा गंदा पानी, हादसों का खतरा

व्यापारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि 40 दुकान चौराहा कानपुर दक्षिण का सबसे प्रमुख और बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। नाला पूरी तरह टूट जाने के कारण पानी की निकासी ठप हो गई है, जिससे नाले का बदबूदार और दूषित पानी दुकानों के भीतर भर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि धंसे हुए गहरे नाले में आए दिन दोपहिया और चार पहिया वाहन फंस रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

तत्काल नाला निर्माण और राहत की मांग

व्यापार मंडल ने मांग की है कि जल निगम व जल संस्थान द्वारा इस 30 फीट धंसे हुए नाले का निर्माण तत्काल आपातकालीन स्थिति में कराया जाए और व्यापारियों को जलभराव से राहत दी जाए। चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed