फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने टोंटी दिखाकर बीजेपी पर साधा निशाना तो सरकार के मंत्री बोले-'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'

Wed, 13 Jun 2018 04:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about bungalow matter
अखिलेश यादव ने दिया बयान
सरकारी बंगले में तोड़फोड़ को लेकर छिड़ी बहस के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को लखनऊ में अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस  की और वहां वह टोटी लेकर पहुंच गए। अखिलेश ने कहा कि जो टोटी गायब मिली है वही लौटाने आए हैं। मैं सारी टोटियां देने को तैयार हूं। ये टोटी बीजेपी को देना चाहता हूं ताकि उनकी नफरत कम हो। अखिलेश ने ये भी कहा कि सीएम आवास में भी बहुत सारे मेरे सामान हैं, वो सब लौटा दें सीएम। अखिलेश ने कहा कि मैंने उस घर को अपनी पसंद से बनाया है। अगर मुझे कुछ पसंद है, तो वो मैं अपने पैसे से करूंगा, दूसरों के पैसे से नहीं। मीडिया ये पता करे कि आपसे पहले वहां कौन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया के पहुंचने से पहले सीएम के ओएसडी अभिषेक और आईएएस मृत्युंजय नारायण पहुंचे थे।

 


 
Akhilesh yadav statement about bungalow matter
अखिलेश यादव
आरएसए, पीडब्ल्यूडी की टीएम वहां गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल को हमारी सरकार बनी तो हो सकता है कि यही अफसर ये दिखा दें कि यहां बंगले में चिलम मिला है। स्टेडियम था तो मेरा था, स्टील स्ट्रक्चर इसीलिए बनाया था कि कल को कहीं जाना पड़े तो मैं हटा सकूं। अखिलेश ने कहा कि लोग प्यार में अंधे होते हैं लेकिन गुस्से और जलन में में कितने अंधे होते हैं, वो अब मैंने देखा है। जिन्हें नफरत होती है वे ही ऐसा करते हैं। जो सामान मेरा था वही मैं लेकर गया। उन्होंने मीडिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कम से कम जो सही था वो तो दिखाते। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे तो सरकार की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे पता चले कि मैंने सरकारी संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचाया है।
 

 
Akhilesh yadav statement about bungalow matter
अखिलेश यादव
सरकार के इशारे पर तोड़फोड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसा घर मुझे मिला था, जो भी सरकार ने मुहैया कराया था, वो सब यथावत मौजूद है। मेरे घर में पिछले सवा साल में एक हजार बच्चे आए होंगे। उन सबसे पूछो कि कहां है स्वीमिंग पूल। जो स्वीमिंग पूल है ही नहीं, उस पर खबर बना दी गई कि पूल पर मिट्टी डाल दी गई। बंगले के मुद्दे पर राज्यपाल के हस्तक्षेप पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बंगले के मुद्दे पर सोये हुए लोग भी जाग गए। कहा कि जांच के बाद जल्द ही राज्यपाल जी को सच्चाई का पता चल जाएगा। वह अच्छे आदमी हैं, उन्हें संविधान के हिसाब से बोलना चाहिए लेकिन उनमें कभी-कभी आरएसएस की आत्मा आ जाती है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about bungalow matter
अखिलेश यादव
प्रमुख सचिव पर रिश्वत के मामले में कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर दबाव में एक दिन में ही ऐसा काम किया कि उसने स्वीकार कर लिया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार को छोटा दिल और मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि एक्सप्रेस वे और मेट्रो हमने दिया लेकिन सरकार ने कभी हमारा नाम नहीं लिया। सिर्फ किए गए काम का ही उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि गोरखपुर और फूलपुर की हार ये स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वो सबसे पहले लखनऊ में सबसे बड़ा प्लॉट ढूंढेगा। वो तो गनीमत थी कि मैंने पहले ही ले रखा था, अब बहुत शानदार घर बनवाऊंगा।
 


 
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about bungalow matter
यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
सरकारी बंगले में तोड़फोड़ का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता के बाद बीजेपी सरकार ने उन पर पलटवार किया है। अखिलेश ने बंगले में तोड़फोड़ के पीछे बीजेपी की साजिश बताया था। इस पर बीजेपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसा है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहूंगा कि वह पढ़े लिखे हैं। जहां वह रहते थे उस घर की दीवारों को तोड़ दिया। वह बताएं कि क्या दीवारों के पीछे कुछ छिपा कर रखा था, जो उन्हें तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसा है। वो (अखिलेश) कहते हैं कि उन्होंने बंगले को खुद काफी चीजें बनवाई, तो उन्हें इनकम टैक्स के बारे में बताना चाहिए। यह भी बताएं कि उनके पास ये पैसा कहां से आया और इसका इनकम टैक्स दिया गया या नहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed