फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौभाग्य भरा होगा हर पल, जानिए अभिजीत मुहूर्त और आखा तीज का मांगलिक कार्यक्रमों में महत्व

Wed, 18 Apr 2018 12:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 12:11 PM IST
सार

- स्वयं सिद्ध मुहूर्त के कारण होंगे मांगलिक कार्यक्रम
- बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की खरीदारी

विज्ञापन
akshay tritiya celebration today
अक्षय तृतीया विशेष
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया आज है। इस दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त को लेकर शहरों में काफी हलचल व उत्साह दिख रहा है। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बाजार सजे और ग्राहकों से पटे नजर आए।   

 
akshay tritiya celebration today
अक्षय तृतीया विशेष
अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के हिसाब से अक्षय का अर्थ है कि कभी न क्षय होने वाला। इस दिन कोई भी साधना, हवन, जप व तप हो, उसका फल जातकों को अवश्य मिलता है। इस दिन घर की लक्ष्मी अपने परिवार की खुशियों के लिए पूर्वजों का पूजन करती है। इस दिन लक्ष्मी जी को घर बुलाने केलिए पूजन होता है। इसके अलावा विवाह, हवन पूजन, मुंडन, गृह प्रवेश आदि आयोजन होते हैं। इन्हीं आयोजनों को देखते हुए इन दिनों जिले के बाजार ग्राहकों से पटे हैं। कपड़ों से लेकर सोने-चांदी और पूजन सामग्री से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। ज्योतिष के जानकार उमाकांत अवस्थी का कहना है कि इस दिन किया गया दान, पूजन, साधना सब पूर्ण होता है। 
 
akshay tritiya celebration today
अक्षय तृतीया विशेष
चार अभिजीत मुहूर्त में से एक है अक्षय तृतीया
भारतीय कालगणना के अनुसार चार स्वयं सिद्ध अभिजीत मुहूर्त में से एक है अक्षय तृतीया। बताया गया कि अक्षय तृतीया यानी आखा तीज को मिलाकर चार ऐसे मुहूर्त हैं जिनमें कोई भी मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं। इनमें चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा, दशहरा व दीपावली को भी अभिजीत मुहूर्त में शामिल किया जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों माना जाता है अक्षय तृतीया को खास

akshay tritiya celebration today
अक्षय तृतीया विशेष
इसी मुहूर्त से माना जाता है त्रेतायुग का प्रांरभ
इसी दिन से खुलते रहे हैं बद्री नारायन के कपाट
वृंदावन के बांके बिहारी के दरबार में विग्रह के चरण दर्शन
विष्णु अवतार श्री परशुराम का अवतार इसी दिन
सबसे अधिक विवाह आयोजन 
गंगा स्नान का भी काफी महत्व
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed