{"_id":"58ad20bc4f1c1b0953b249f3","slug":"amish-tripathi-coming-in-kanpur-for-his-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘महादेव का रहस्य’ बताकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया, हॉलीवुड हुआ इनका दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महादेव का रहस्य’ बताकर पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया, हॉलीवुड हुआ इनका दीवाना
Sun, 26 Feb 2017 10:04 AM IST
गौरव शुक्ल, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूजा-आरती, घंटियों की ध्वनि, शंख का नाद, दादा और पिता से देवी-देवताओं से जुडे किस्से-कहानियों सुनकर इस मैनेजमेन्ट विशेषज्ञ ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरी दुनिया इसकी कायल हो गई। उसकी एक कहानी ने पूरे विश्व में धमाल मचा दिया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उसकी शोधपरक कहानी पढ़कर सभी दंग रह गए। हम बात कर रहे हैं जाने-माने लेखक अमीश त्रिपाठी की। जिन्होंने ‘महादेव का रहस्य’ बताकर सबको हैरत में डाल दिया।
‘महादेव का रहस्य’ बताकर पूरी दुनिया को हैरात में डाल दिया, हॉलीवुड हुआ दीवाना
2 of 7
अमीश त्रिपाठी
अमीश किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बेस्ट बुक सेलर का कई बार अवॉर्ड जीतने वाली ‘द इम्मारटल्स ऑफ मेलुहा’ (2010), ‘द सीक्रेट ऑफ नागाज’(2011) और ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज’ (2013) कहानियों के जरिए अमीश ने एक इतिहास रच दिया। इन दिनों अमीश राम पर किताब लिख रहे हैं शोध के लिए कानपुर के बिठूर में आने वाले हैं।
‘महादेव का रहस्य’ बताकर पूरी दुनिया को हैरात में डाल दिया, हॉलीवुड हुआ दीवाना
3 of 7
अमीश त्रिपाठी
यूपी के वाराणसी की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले अमीश का जन्म मुंबई में हुआ था। त्रिपाठी ने आईआईएम कोलकाता से पढ़ने के बाद नौकरी शुरू की। मुंबई में एक इंश्योरेंस कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत रहे। अमीश ने बताया कि शास्त्रों की किताबें उन्होंने घर में पढ़ी थीं। नौकरी के बाद का वक्त किताबों में गुजारा। मन में आया और लिखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘महादेव का रहस्य’ बताकर पूरी दुनिया को हैरात में डाल दिया, हॉलीवुड हुआ दीवाना
4 of 7
अमीश त्रिपाठी
अमीश के अनुसार वह नौकरी भी करते थे और किताबें भी लिखते थे। साल 2010 में उनकी पहली किताब मेलुहा के मृत्युंजय तैयार हुई। कोई छापने को तैयार नहीं था सभी प्रकाशक प्रेम कहानी मांग रहे थे और ये कहानी धर्मशास्त्र, इतिहास से जुड़ी थी।ये किताब उन्होंने अपने पैसों से प्रकाशित कराई।
विज्ञापन
‘महादेव का रहस्य’ बताकर पूरी दुनिया को हैरात में डाल दिया, हॉलीवुड हुआ दीवाना
5 of 7
अमीश त्रिपाठी
जब मेलुहा के मृत्युंजय किताब की चर्चा शुरू हो गई तो उन्हीं प्रकाशकों ने फिर संपर्क करना शुरू किया। बाद में एक प्रकाशक ने मेलुहा के मृत्युंजय को बाजार में उतारा। इस किताब के हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन मार्केट में आते ही धमाल मच गया। अपनी पहली किताब से अमीश ने करोड़ों की कमाई कर ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।