{"_id":"5ec0c52e8ebc3e908b260bf1","slug":"auraiya-up-truck-accident-news-in-hindi-dead-bodies-were-strewn-on-the-streets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसा: सड़कों पर बिखरे थे शव, साथ में नजर आईं मजदूरों की उम्मीदें और कीमती चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसा: सड़कों पर बिखरे थे शव, साथ में नजर आईं मजदूरों की उम्मीदें और कीमती चीजें
Sun, 17 May 2020 10:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 May 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
औरैया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा-कानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के डीसीएम (मिनी ट्रक) में ट्रॉला ट्रक की टक्कर से 26 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 38 मजदूर घायल हो गए। हादसे में चूने की बोरियां लादे ट्रॉला खाई में जा पलटा और ज्यादातर की मौत ट्रॉला और बोरियों में दबने से हुई।
औरैया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
ये सभी मजदूर लॉकडाउन में रोजगार गंवाने के बाद अपने घर जा रहे थे। हादसा चिरुहुली गांव के समीप मिहोली में एक ढाबे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चूने की बोरियों से भरे ट्रॉला में लगभग 70 मजदूर बोरियों पर बैठे थे।
औरैया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह ट्राला चूना लेकर राजस्थान से पश्चिम बंगाल जा रहा था। चालक ढाबे के करीब ट्राला रोकना चाहता था लेकिन ढाबे पर पहले से खड़ी डीसीएम के पिछले हिस्से में जा टकराया। रफ्तार ज्यादा तेज होने के कारण डीसीएम को टक्कर मारने के बाद ट्राला आगे बढ़कर खड्ड में जा पलटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार 22 में से कई मजदूर घायल हो गए। खड्ड में पलटे ट्राला में सवार मजदूर चूने की बोरियों के ढेर में बुरी तरह दबकर छटपटाने लगे। मजदूरों की चीख-पुकार सुन ढाबे वालों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
औरैया में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चूने के बोरे में दबे मजदूरों की छटपटाहट व्यवस्था की लाचारियां बयां कर रही थी। मौके से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसकियां ही गूंज रही थीं। ट्राला पलटने से चूने की बोरियों के तले दबे मजदूरों की चीखें तक कोई न सुन सका।