नॉनवेज खाने वाले हो जाएं सावधान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत तमाम जिलों में सैकड़ों नॉनवेज होटल हैं। इन होटलों पर मटन (बकरे) से बनने वाले सीक कबाब, शामी कबाब, बिरियानी, कोरमा, पाये, कलेजी और नाड़ी आदि व्यंजन परोसे जाते हैं। इसके साथ ही चिकन (मुर्गा) के शौकीन लोगों के लिए बिरियानी, रोस्टेड चिकन आदि व्यंजन काफी पसंद है। अवैध बूचड़खानों पर रोक लगने से नानवेज होटलों पर मटन व चिकन से बने व्यंजनों की बिक्री काफी गिर गई है और दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।
फर्रुखाबाद लालसराय स्थित नानवेज होटल के मालिक खुर्शीद बताते हैं कि चिकन व मटन से बने व्यंजनों के दाम एकाएक करीब 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं और बिक्री 50 से 60 प्रतिशत गिरी है। उनके यहां अधिकतर व्यंजन चिकन के ही बनते हैं। मटन के व्यंजन आर्डर देने पर तैयार होते हैं। अब तो कारीगरों का वेतन निकालना तक मुश्किल हो रहा है। वैसे दिन में चार-पांच ग्राहक मौजूद ही रहते थे लेकिन अब तो एक ग्राहक ही आ जाए तो बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि मंगलवार और पूरे नवरात्र भर वह दुकान बंद रखते हैं। अगर ऐसा ही हाल रहा तो नानवेज होटल बंद कर शाकाहारी भोजन का होटल खोलेंगे।
बटर चिकन हाफ प्लेट- 210 (पहले)- 240 (अब)
फुल प्लेट- 400 (पहले)- 450 (अब)
चिकन मसाला हाफ प्लेट- 215 (पहले)- 245 (अब)
फुल प्लेट- 420 (पहले)- 460 (अब)
तंदूरी चिकन हाफ प्लेट- 130 (पहले)- 150 (अब)
फुल प्लेट- 250 (पहले)- 290 (अब)
बिरियानी हाफ प्लेट-40 (पहले)- 50 (अब)
फुल प्लेट- 70 (पहले)- 85 (अब)
एक किलो पका मटन- 500(पहले)- 550 (अब)