सब्सक्राइब करें

किसान एवं युवा विरोधी है भाजपा सरकार- सपा नेता

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Mar 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
bjp government complete one year in up
सीएम याेगी अादित्यनाथ
प्रदेश में भाजपा सरकार ने साेमवार काे एक साल समय पूरा किया है। एक साल पूरा हाेने के चलते याेगी सरकार काे कई नेताअाें ने अपने निशाने पर लिया। किसी ने इसे किसान विराेधी ताे किसी ने युवा विराेधी सरकार बताया है।
Trending Videos
bjp government complete one year in up
डेमाे पिक
इटावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार के एक साल को किसान व युवा विरोधी बताया है। भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों की कर्जमाफी के नाम पर मजाक किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र व प्रदेश में होने के बाद भी कोई विकासपरक योजनाएं चालू नहीं की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp government complete one year in up
अखिलेश यादव
बल्कि समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू की गई रोजगारपरक व विकास योजनाओं पर रोक लगा दी गई। जबकि जो काम हो चुके थे मुख्यमंत्री द्वारा उनका ही शुभारंभ किया गया।जिलाध्यक्ष का कहना है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में शुरू हुई डायल 100 व 108 एंबुलेंस की सुविधा का हाल भी वर्तमान सरकार ने खराब कर दिया है।

 
bjp government complete one year in up
सपा जिलाध्यक्ष गाेपाल यादव
साथ ही गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से घायल के लिए शुरू 102 सुविधा सहित 1090 महिला हेल्पलाइन को भी खत्म कर दिया गया। प्रेसवार्ता में नगर अध्यक्ष अंजुम अंसारी, चंदन सिंह बघेल, आनंद यादव उर्फ टंटी, राकेश यादव, ललित दुबे आदि मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed