सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

भाजपा नेत्री की मौत: श्वेता सिंह की बेटियों की गुहार- मोदीजी...योगीजी...प्लीज मेरी मम्मी को न्याय दिलाइए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Apr 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Shweta Singh Gaur death case, Daughters demand justice from Modi-Yogi
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला, बेटी ने हाथ जोड़कर मांगा न्याय - फोटो : अमर उजाला

‘मोदी-योगी जी प्लीज, मेरी मम्मी को न्याय दिलाइए। कल मैं स्कूल जा रही थी तो पापा ने मुझसे कहा था कि आप जब स्कूल से वापस आओगे तो तुम्हारी मां मरी मिलेगी। लखनऊ में भी कह रहे थे कि बांदा जाकर तुम्हारी मां को मार दूंगा’। पापा के खिलाफ बगावत के ये सुर मां श्वेता को गंवाने वाली बेटियों ने मीडिया के सामने बोले। हाथ जोड़कर बिलखती हुई बेटियों ने मीडिया के समक्ष कहा- ‘दादी, बाबा, बड़े पापा सबको जेल भिजवाओ। सबने मेरी मां को मार डाला, ताने मार-मार कर। गालियां देते थे। बुरा-बुरा बोलते थे। बाबा मेरी मां को गाली देते थे। बड़े पापा धनंजय अच्छे हैं। वह कुछ नहीं कहते थे। बाबा कहते थे कि हम लोगों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाओ। श्वेता को तलाक दे दो। दूसरी शादी कर लो। लड़का चाहिए। उन्होंने मां को मार डाला-मार डाला।

Trending Videos
BJP leader Shweta Singh Gaur death case, Daughters demand justice from Modi-Yogi
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
प्लीज मेरी मां को इंसाफ दिलाओ’। फफक-फफक कर रो रहीं बेटियों की यह फरियाद सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बेटी गौरी, मिट्टो और अविष्का को मौसी करिश्मा और मामा ओमकार सिंह व शुभम सिंह ने सीने से लगाकर संभाला और सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader Shweta Singh Gaur death case, Daughters demand justice from Modi-Yogi
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट दर्ज, अभी नहीं होगी गिरफ्तारी
दबाव और आक्रोश के मद्देनजर पुलिस ने श्वेता गौर के भाई की तहरीर पर रिटायर्ड डीआईजी ससुर सहित पति, सास व जेठ के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है। लेकिन इनकी गिरफ्तारी के मूड में नहीं नजर आ रही। पुलिस उपाधीक्षक सदर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग यानी आत्महत्या की रिपोर्ट आई है।
BJP leader Shweta Singh Gaur death case, Daughters demand justice from Modi-Yogi
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बाहरी चोट भी नहीं मिली है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर ही गिरफ्तारी या अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है। बेटियों द्वारा पिता और श्वेता के ससुर, सास आदि पर लगाए गए आरोपों के बारे में क्षेत्राधिकारी ने कहा कि विवेचना में ऐसे कोई आरोप सामने नहीं आए हैं।

 
विज्ञापन
BJP leader Shweta Singh Gaur death case, Daughters demand justice from Modi-Yogi
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटियों को मिलेगी पापा की आधी संपत्ति
मां के हाथों हंसते-खेलते खुशहाल जिंदगी बसर कर रहीं तीनों बेटियों को पापा की संपत्ति में आधा हिस्सा मिलेगा। फिलहाल तीनों बेटियां यहां इंदिरा नगर स्थित ददिहाल में रहकर ननिहाल के हाथों परवरिश पाएंगी। गुरुवार को यहां अंतिम संस्कार के पहले हुई मायके और ससुराल पक्षों के बीच पंचायत में यही फैसला हुआ। श्वेता के ससुर रिटायर्ड डीआईजी राजबहादुर सिंह ने सभी के सामने भरोसा दिया कि दीपक की जो भी संपत्ति है उसमें आधा हिस्सा बेटियों के नाम किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed