सब्सक्राइब करें

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत, परिजनों में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Mar 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died by drowning in pits filled with water in etawah
पानी से भरे गड्ढों में डूबकर भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के भरथना में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम भाई बहन की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
Brother and sister died by drowning in pits filled with water in etawah
हादसे के बाद मौके पर तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य और सीओ आलोक प्रसाद ने जानकारी ली - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला पछाय गांव निवासी श्यामसुंदर पुत्र शोभाराम के दो बच्चे डॉली (12) व अंकित (6) शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की ओर खेलने चले आए।
Brother and sister died by drowning in pits filled with water in etawah
गांव के ये लोग ही बच्चों को बचाने के लिए पानी भरे गड्ढे में कूदे थे। - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच इस निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के किनारे पर पानी से गड्ढे में डॉली व अंकित गिर गए। साथ मौजूद बच्चों ने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। गांव के अवधेश व ब्रजेंद्र आदि ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और गड्ढे में छलांग लगा दी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brother and sister died by drowning in pits filled with water in etawah
मृतक बच्चों का पिता श्याम सुंदर - फोटो : अमर उजाला
दोनों बच्चों की जान चली गई थी। मृतक बच्चों के पिता श्यामसुंदर गांव में मौजूद नहीं थे। वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए 5 मार्च से इटावा गए हुए हैं।
विज्ञापन
Brother and sister died by drowning in pits filled with water in etawah
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन और गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
परिवार के रामवीर ने बताया कि बच्चों के पिता को घटना की सूचना दे दी है। दो बच्चों की मौत की जानकारी मिलने पर एसडीएम इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य, कोतवाल बलिराज शाही आदि पुलिस बल मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed