{"_id":"5ce951c8bdec22070460bd42","slug":"brutal-murder-of-girl-in-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार का अंजाम मौत! मां को बेहोश कर रात में घर से निकली थी मधू, सुबह मिली लाश, दर्दनाक था मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का अंजाम मौत! मां को बेहोश कर रात में घर से निकली थी मधू, सुबह मिली लाश, दर्दनाक था मंजर
Sat, 25 May 2019 08:01 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
मधू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में बकेवर के इकघरा गांव के किनारे बने आंबेडकर पार्क में शनिवार सुबह प्रेमिका का खून से लथपथ शव पड़ा मिला, पास ही घायल अवस्था में प्रेमी भी पड़ा था। प्रेमिका के चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था लेकिन पुलिस को मौके पर कोई हथियार नहीं मिला है। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालात को देखते हुए ऑनर किलिंग की भी चर्चाएं चल रही हैं।
घायल युवक पुष्पेंद्र दोहरे
- फोटो : अमर उजाला
मधु के पिता ने पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा भले दर्ज कराया हो लेकिन हालात ऑनर किलिंग की ओर भी इशारा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुष्पेंद्र ने हत्या कर खुद को चाकू मारा तो चाकू मौके पर मिलना चाहिए था? आखिर चाकू गया कहां, इससे लगता है वारदात में किसी तीसरे का हाथ है।
घायल युवक पुष्पेंद्र दोहरे, मधू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मौका-ए-वारदात पर सबसे पहले किशोरी का चचेरा भाई राहुल पहुंचा। उसे भी चाकू नहीं मिला। फिर चाकू ले कौन गया। इससे आशंका होती है कि वारदात में कोई तीसरा शामिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुष्पेंद्र के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मौके पर दो मोबाइल फोन और पुष्पेंद्र का पर्स मिला है। पर्स में किशोरी के कई फोटो रखे थे। एक फोटो में दोनों एक दूसरे के गले में बाहें डालें हैं। उस फोटो में किशोरी मांग में सिंदूर भी लगाए है। थानाप्रभारी ने बताया युवक और किशोरी दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका के चचेरे भाई राहुल से एसपी ने जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
मधू की मां सुनीता देवी ने बताया कि वह मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सो रही थीं। रात में सोते समय मधू ने उन्हें कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद ताला खोलकर प्रेमी से मिलने गई थी। सुनीता ने बताया कि नशीले पदार्थ के कारण ही उनकी नींद सुबह देर से खुली। मधु बिस्तर पर नहीं थी और घर के दरवाजे की कुंडी भी खुली थी।