फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री योगी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, कही ये बातें, विपक्षी दलों पर साथा निशाना

Sat, 08 Sep 2018 08:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi visits flood affected areas in Unnao district
मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उन्नाव जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। इसके बाद बीघापुर के बक्सर में 150 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। बाढ़ का पानी उतरने पर और तेजी की जरूरत होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बाढ़ कम होते ही सफाई, दवाई और राहत शिविरों में रह रहे लोगों को गांव पहुंचाने में मदद करें।


 
Chief Minister Yogi visits flood affected areas in Unnao district
मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के साथ हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। दोपहर 12:40 बजे बक्सर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मंदिर में मां चंद्रिका और मां अंबिका देवी के दर्शनकर पूजन-अर्चन किया। मंदिर भवन के हाल में आयोजित सादे कार्यक्रम में बिना स्वागत-माल्यार्पण के लोगों से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने कानपुर, फरुर्खाबाद और कन्नौज जिलों का दौराकर बाढ़ की हालत देखी है। बताया कि हमारी सरकार से पहले प्राकृतिक आपदा राहत के नाम पर खानापूर्ति होती थी। बाढ़ के पूर्वानुमान को लेकर लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक में बाढ़ पीड़ितों की मदद में किसी तरह की कोताही और कंजूसी न बरतने के निर्देश दिए थे।
 
Chief Minister Yogi visits flood affected areas in Unnao district
मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि अगर पहले से तैयारी न की होती तो और नुकसान होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सर्पदंश, बाढ़ के दौरान नाव पलटने या अन्य घटनाओं में होने वाली जनहानि पर भी मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इस दौरान बीघापुर तहसील के दूलीखेड़ा, चौड़ा का पुरवा, सेढ़वा, मंझा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित गांव के 150 लोगों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi visits flood affected areas in Unnao district
मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने दस लोगों को अपने हाथ से राहत सामग्री भेंट की। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत भी की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक हृदय नारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महराज, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, जिला प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, हसनगंज विधायक ब्रजेश रावत और पुरवा विधायक अनिल सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed