सब्सक्राइब करें

Unnao News: पांच घंटे से लापता बच्चा खेत में बेसुध मिला, चाचा ने चार लोगों पर दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 May 2022 06:22 PM IST
सार

माखी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया, जो पांच घंटे बाद खेत में बेसुध मिला। बच्चे के चाचा ने गांव के चार लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र के लिए अगवा करने का शक जताया है।
 

विज्ञापन
Child missing for five hours in Unnao was found unconscious in the field, uncle filed a kidnapping report on four people
चारपाई पर बेसुध पड़ा बच्चा दीपक व मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार शाम घर से अचानक लापता हुआ बच्चा पांच घंटे बाद घर के पीछे लगभग 100 मीटर दूर यूकेलिप्टस के पेड़ के पास वह बेसुध हालत में पड़ा मिला। घटना चकलवंशी कस्बे के माखी थाना क्षेत्र के भदियार गांव की है। बच्चे के चाचा ने गांव के चार लोगों पर रंजिशन हत्या के उद्देश्य से बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी की पत्नी पर तंत्र-मंत्र पर अधिक विश्वास करती है।


चाचा ने तंत्र-मंत्र के लिए भी बच्चे को अगवा करने का शक जताया है। पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। हालत गंभीर होने पर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बच्चे के होश में आने का इंतजार है। थाना क्षेत्र के भदियार तिराहा निवासी किसान रामकुमार का बेटा दीपक (7) 25 मई की शाम लगभग सात बजे घर से रहस्यमय हालात में लापता हो गया था। 
खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर चाचा ओमप्रकाश ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से वार्ता कर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। रात लगभग 12 बजे घर के पीछे लगभग 100 मीटर दूर खेत के पास यूके लिप्टस के पेड़ के पास बच्चा बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने रात में ही बच्चे का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। 

Trending Videos
Child missing for five hours in Unnao was found unconscious in the field, uncle filed a kidnapping report on four people
बच्चे के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट सामान्य होने पर राहत की सांस ली। बच्चे के चाचा ओमप्रकाश ने गांव के श्यामलाल, रामचंद्र, राजू व लल्तू पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों में श्यामलाल का घर बच्चे के घर से 200 मीटर पीछे ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है। बगल से रास्ता होने के बाद भी वह बच्चे के घर के बगल से रास्ता निकालने पर आमादा हैं। लगभग 15 दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Child missing for five hours in Unnao was found unconscious in the field, uncle filed a kidnapping report on four people
तंत्र मंत्र के लिए बच्चे के अपहरण का शक - फोटो : सोशल मीडिया

उसने पुलिस को बताया कि एक आरोपी की पत्नी तंत्र-मंत्र का काम करती है। शक है कि आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के लिए ही बच्चे को अगवा किया। सीओ सफीपुर एके राय ने बताया कि मेडिकल के बाद सुबह बच्चे को जिला अस्पताल से घर लाया गया था। कुछ होश आने पर उसने खुद से खेत जाने तो कभी अगवा करने की बात कही। पेट में दर्द और हाथ-पैर ऐंठ जाने से उसे फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। बच्चे के स्वस्थ होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। 

Child missing for five hours in Unnao was found unconscious in the field, uncle filed a kidnapping report on four people
खोजी कुत्ते के सहारे आरोपी श्यामलाल के घर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गमछा सूंघ कर एक आरोपी के घर पहुंचा कुत्ता
बच्चे की अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया। जिस जगह बेसुध हालत में बच्चा मिला, उस स्थान को सूंघते हुए खोजी कुत्ता 50 मीटर दूर जाकर ठिठक गया। यहां से पुलिस ने एक काले रंग का गमछा बरामद किया। गमछे के सहारे खोजी कुत्ता नामजद आरोपी श्यामलाल के घर के अंदर पहुंच गया। परिजनों ने गमछा श्यामलाल का बताया है।

विज्ञापन
Child missing for five hours in Unnao was found unconscious in the field, uncle filed a kidnapping report on four people
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

घटना के बाद परिजन दहशत में
मेडिकल के बाद गुरुवार सुबह पुलिस के साथ बच्चा घर पहुंचा। कुछ देर बाद उसे पेट में तेज दर्द होने होने लगा। हाथ-पैर ऐंठने से परिजनों में हड़कंप मच गया। हालत नाजुक देख मां रामकुमारी पुलिस के साथ बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। उसका इलाज चल रहा है। मां रामकुमारी, बहन पायल व भाई मनीष घटना से दहशत में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed