{"_id":"60309c266825be1e684ff619","slug":"murder-of-two-bjp-supporters-in-electoral-rivalry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनावी रंजिश में दो भाजपा समर्थकों की हत्या, चापड़-बांका और गोली मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: चुनावी रंजिश में दो भाजपा समर्थकों की हत्या, चापड़-बांका और गोली मारकर उतारा मौत के घाट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के उजियारी पुरवा गांव में मंदिर के अंदर शुक्रवार देर रात पंचायत चुनाव की रंजिश में दो भाजपा समर्थक युवकों की गोली मारकर और चापड़ से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, सीओ स्वरूपनगर फोर्स व फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना में भीम आर्मी से जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद समेत चार आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। दीपू पहले बसपा में था। अन्य तीन आरोपियों में आकाश, विकास और विशाल शामिल हैं। जबकि दो आरोपी फरार हैं।
Trending Videos
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाले शिवम, विशाल, विकास उर्फ बिक्का और आकाश उर्फ अक्का बसपा समर्थक हैं। पूर्व में हुए जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के दौरान उनका गांव के ही भाजपा समर्थक राजकुमार (26) व परमियापुरवा निवासी रवि (28) से विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात गांव के बाहर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास राजकुमार व रवि खड़े आपस में बातें कर रहे थे, तभी शिवम, विशाल, विकास व आकाश आ गए और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने चापड़, बांका से दोनों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। दोनों जान बचाने के लिए मंदिर में घुस गए, लेकिन हत्यारों ने पीछा कर गोली-चापड़ चलाकर हत्या कर दी।
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तमंचे-चापड़ लहराते हुए भाग निकले। हत्या की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में युवकों की हत्या की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हत्यारों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। राजकुमार फर्नीचर ठेकेदार था और रवि उसका हेल्पर व दोस्त। रवि अपने घर का इकलौता लड़का था।
विज्ञापन
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिवार बेसुध
परमियापुरवा निवासी रवि गौतम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार का पेट पालने वाला अकेला सहारा था। वृद्ध मां फूलमती लंबे समय से बीमारी के चलते बिस्तर से नहीं उठी हैं। करीब दो साल पहले ही रवि की मीरा से शादी हुई थी। वृद्ध पिता पुतान को आंखों से कम दिखाई देता है। घटना की जानकारी से पूरा परिवार बेसुध है।
परमियापुरवा निवासी रवि गौतम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार का पेट पालने वाला अकेला सहारा था। वृद्ध मां फूलमती लंबे समय से बीमारी के चलते बिस्तर से नहीं उठी हैं। करीब दो साल पहले ही रवि की मीरा से शादी हुई थी। वृद्ध पिता पुतान को आंखों से कम दिखाई देता है। घटना की जानकारी से पूरा परिवार बेसुध है।
