{"_id":"5a6731824f1c1b8a268b5f33","slug":"reasons-behind-husband-wife-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद महीनों में ही दरक गए '7' जन्मों के बंधन, हुअा यह हाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंद महीनों में ही दरक गए '7' जन्मों के बंधन, हुअा यह हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं पत्नी को पति पर भरोसा नहीं तो कहीं पति के साथ रहने की जिद। आपसी विवाद और दहेज उत्पीड़न के चलते आए दिन तकरार। ऐसे मामले हर राेज पुलिस के सामने आ रहे हैं, जिनके चलते सात जन्मों का बंधन चंद महीनों में ही दरक रहा है।
Trending Videos
सुलह-समझौता केंद्र के मामलों से हुआ खुलासा
डेमो पिक
महिला थाने में दर्ज शिकायतों में जांच के बाद ज्यादातर आरोप फर्जी मिल रहे हैं। पुलिस लाइन में सुलह-समझौता केंद्र में हर रविवार को ऐसे ही मामले आ रहे हैं। शादी के चंद दिनों बाद पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के मामले पुलिस तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन को नहीं रास आ रहा सास-ससुर का संग
डेमो पिक
दोनों तरफ से मामला इतना बढ़ता है कि संबंध तोड़ने की नौबत आ जाती है। पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए जाते हैं। ज्यादातर मामलों में पति के साथ न रहने से भी ऐसे विवाद रूप ले रहे हैं।
दर्ज शिकायतों में दहेज उत्पीड़न के फर्जी आरोप
डेमो पिक
सदस्य डॉ. सबीहा रहमानी ने बताया कि अधिकांश मामलों में यह बात सामने आती है कि सास और ससुर निर्दोष होते हुए भी इस विवाद के लपेटे में आ जाते हैं। बहुएं उनके अनुशासन में रहना पसंद नहीं करतीं। ऐसे मामलों में सुलह का प्रयास किया जाता है। कई बार बात नहीं बनती तो मामला न्यायालय तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के सबसे ज्यादा मामले
डेमो पिक
तिलक नगर अतर्रा निवासी युवती ने बीएड की पढ़ाई की है। पिछले साल दिसंबर में उसकी शादी इंदिरा नगर निवासी शिक्षक से हुई थी। उसकी तैनाती फतेहपुर में है। शादी के चंद माह बाद ही पति और सास से विवाद हो गया। उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती पति के साथ फतेहपुर में रहना चाहती है।