सब्सक्राइब करें

मौत के बाद सामने आई खूंखार डकैत बबुली कोल की आखिरी तस्वीरें

यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2019 05:05 PM IST
Dacoit babuli kol died in gang war, know about babuli kol
बबुली कोल की आखिरी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात डकैत बबुली कोल और उसके साथी लवलेश कोल का रविवार रात अंत हो गया। जानकारी के अनुसार फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर कोल गैंग के डकैत आपस में भिड़ पड़े।
Dacoit babuli kol died in gang war, know about babuli kol
बबुली कोल की आखिरी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमा से सटे सतना के चमरी पहाड़ के जंगल में आपसी भिड़ंत के दौरान डाकुओं के बीच कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें सरगना बबुली की मौत हो गई। बबुली कोल की मौत के बाद उसकी आखिरी तस्वीरें सामने आई हैं।
Dacoit babuli kol died in gang war, know about babuli kol
बबुली कोल की आखिरी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बबुली पर साढ़े छह लाख और उसके साथी लवलेश पर 1.80 लाख रुपए का इनाम था। मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर ने बबुली और लवलेश के मारे जाने की पुष्टि की।
 
Dacoit babuli kol died in gang war, know about babuli kol
बबुली कोल की आखिरी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
यूपी और एमपी में आतंक का दूसरा नाम डाकू बबुली कोल और लवलेश का दर्दनाक अंत हुआ। गैंगवार की सूचना पर पुलिस अफसर जंगल भी पहुंचे थे। अब सतना एसपी रियाज इकबाल और चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान भारी पुलिस बल जंगल में मौजूद रहा। पुलिस का दावा है दोनों की बॉडी मिल गई है और मझगवां मध्य प्रदेश थाने ले जाई जा रही है। 
Dacoit babuli kol died in gang war, know about babuli kol
बबुली कोल का घर - फोटो : अमर उजाला
बबुली कोल के बारे में जानें ये बातें
बबुली कोल की उम्र इस समय करीब 40 साल होगी। बबुली पर साढ़े छह लाख रुपए का इनाम था। बबुली कोल का जन्म चित्रकूट जिले के डोडा सोसाइटी क्षेत्र के गांव कोलान टिकरिया के मजदूर रामचरन के घर में 1979 में हुआ था। बबुली ने गांव के ही प्राथमिक स्कूल से क्लास आठ तक की पढ़ाई की। फिर 12वीं की पढ़ाई के लिए वह बांदा चला गया। लेकिन 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आर्थिक स्थित ठीक न होने के चलते गांव आ गया और किसानी करने लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed