फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरान कर देगा, शराब के खिलाफ ‘घूंघट वाली औरतों’ का ये ‘तोड़फोड़ आंदोलन’  

Fri, 07 Apr 2017 05:23 PM IST
अनूप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अनूप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
demolition of women at liquor shop
शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस - फोटो : अमर उजाला
 शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। शराब बंदी की मांग को लेकर महिलाओं का ये ‘तोड़फोड़ आंदोलन’ लगातार छठवें दिन भी जारी है। शुक्रवार को कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली में स्थित लालपुर गांव में शराब के विरोध में उग्र हुई महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 
demolition of women at liquor shop
शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस
गांव में बनी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान में जाकर इन महिलाओं ने घूंघट काढ़े हुए लाठी, डंडों और फावड़ों से तोड़फोड़ मचा दी। महंगी शराब की बोतलों पर फावड़े से वार कर उन्हें चकनाचूर कर दिया। इसके बाद पूरी की पूरी शराब की दुकान को ही तहस-नहस कर दिया।
demolition of women at liquor shop
शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस
मौके पर पुलिस आक्रोशित महिलाओं को रोकने में नाकामयाब साबित नजर आई। इस दौरान ‘घूंघट वाली औरतों’ ने 25 बेटी बीयर की बोतलों, 15 पेटी बीयर के केन और सैकड़ों अंग्रेजी एवं देसी शराब की पेटियों को नष्ट कर दिया। 200 से ज्यादा महिलाएं इस तोड़फोड़ में शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
demolition of women at liquor shop
शराब की दुकान में महिलाओं का विध्वंस
महिलाओं की भीड़ देख शराब की दुकान के आसपास पैग लगा रहे नशेबाज लोग भाग खड़े हुए। वहीं कुछ महिलाओं ने जमीन पर पड़े बेवड़े दो लोगों की लाठियों से पिटाई कर उनका नशा उतार दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed