{"_id":"5cf3ef8cbdec2206fc127c4d","slug":"father-brutally-murdered-his-son-in-mahoba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैवान पिता: आईसीयू वार्ड में कांच के टुकड़े से चीर दी बेटे की गर्दन, तड़प-तड़प कर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान पिता: आईसीयू वार्ड में कांच के टुकड़े से चीर दी बेटे की गर्दन, तड़प-तड़प कर हुई दर्दनाक मौत
Mon, 03 Jun 2019 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक राहुल और झगड़े के दौरान खिड़की का गर्दन में टूटकर गिरा कांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के जिला अस्पताल में लिपिक के पद पर तैनात पिता का अपने बेटे से आईसीयू वार्ड में विवाद हो गया। हाथापाई व मारपीट के दौरान आईसीयू वार्ड के दरवाजे का टूटकर गिरे कांच से हमलाकर पिता ने बेटे की हत्या कर दी। वार्ड में खून-खराबा होने से भर्ती मरीज व तीमारदार सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मरीजों के बयान दर्ज किए।
घटना के बाद पूछताछ करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में हत्या की घटना होने से शहर में सनसनी फैल गई। जिला अस्पताल के कैंपस में रहने वाले राजेश सोनी अस्पताल में ही लिपिक के पद पर तैनात हैं जबकि उसका पुत्र राहुल (28) जिला अस्पताल में संविदा कर्मचारी था। रविवार को राहुल जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जाकर लेट गया। तभी राजेश सोनी वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद धक्का-मुक्की व मारपीट होने लगी।
घटना के बाद बिखरा पड़ा खून
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट के दौरान आईसीयू वार्ड का एक गेट टूट गया और कांच जमीन पर बिखर गया। गुस्साएं पिता ने दरवाजे के टूटे कांच से बेटे राहुल पर हमलाकर दिया। गर्दन में कांच लगने से राहुल खून से लथपथ हो गया। आनन फानन में उसे इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में भगदड़ मच गई। तमाम लोग वार्ड से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मरीज छुट्टी लेकर घर चले गए
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी भारी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना का बारीकी से मुआयना करने के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल का जरनल वार्ड में भी रहा दहशत का माहोल
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पिता-पुत्र शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। गर्दन में कांच मारने से युवक की मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला संदिग्ध है। घटना की जांच कराई जा रही है। कांच गिरने से मौत नहीं हुई है। गर्दन में वार किए जाने का मामला सामने आ रहा है।