सब्सक्राइब करें

साक्षी महाराज ने फिर उगला जहर, 'ममता बनर्जी को राक्षस हिरण्यकश्यप की वंशज बताया' ये बड़ी बात भी बोले

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj big statement on mamata banerjee
अपने आवास में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से साक्षी महाराज ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पूरी फार्म में हैं। चुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले साक्षी महाराज ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आग उगली है।

 

 

Trending Videos
sakshi maharaj big statement on mamata banerjee
जीत के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी को त्रेता युग के राक्षस हिरण्यकश्यप की वंशज बताया है। साक्षी महाराज का यह विवादित बयान तब सामने आया है जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच तल्खी जारी है।
 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi maharaj big statement on mamata banerjee
साक्षी महाराज की जीत के बाद लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में इस बयान पर सियासी हलकों में घमासान मचना तय है। ममता पर विवादित टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा, 'बंगाल की जब बात आती है तो त्रेता याद आता है। एक राक्षसराज था, हिरण्यकश्यप। उसके बेटे ने कहा दिया जय श्रीराम... तो बाप ने बेटे को जेल में बंद कर दिया था।

 
sakshi maharaj big statement on mamata banerjee
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
बहुत सारी यातनाएं दी थीं। बंगाल में वही दोहराया जा रहा है। बंगाल में लगता है कि हिरण्यकश्यप के खानदान की तो ममता नहीं हैं, जहां जय श्रीराम कहने वालों को यातनाएं दी जा रही हैं। जेल भेजा जा रहा है।

 
विज्ञापन
sakshi maharaj big statement on mamata banerjee
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद साक्षी महाराज
जय श्रीराम के बहाने ममता पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने आगे कहा, 'अब तो यह स्थिति हो गई है कि जय श्रीराम कहने से वह (ममता) खिसियाने लगी हैं। गालियां देने लगी हैं और सड़कों पर उतरने लगी हैं। विरोध में न जाने क्या-क्या योजना बनाने लगी हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed