सब्सक्राइब करें

मोदी ने प्रचंड जीत के लिए जिसे बनाया मुद्दा, उसी राह पर बढ़ रहे मोहन भागवत के कदम, बोल गए ये बड़ी बात

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat head of rashtriya swayamsevak sangh in Kanpur
संघ प्रमुख माेहन भागवत कानपुर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

जिस राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आई है, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उसी राष्ट्रवाद को जिंदा रखने के लिए स्वयंसेवकों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे हर फैसले में राष्ट्रवाद की झलक मिलनी चाहिए।

Trending Videos
Mohan Bhagwat head of rashtriya swayamsevak sangh in Kanpur
संघ प्रमुख माेहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ प्रमुख दीनदयाल इंटर कॉलेज परिसर नवाबगंज में चल रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने शनिवार को पहुंचे। स्वयं सेवकों से परिचय के क्रम में उन्होेंने कहा कि देश के युवाओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। गोरक्ष (गोरखपुर), काशी (वाराणसी), कानपुर, अवध प्रांत आदि प्रांतों से संघ के स्वयं सेवक आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohan Bhagwat head of rashtriya swayamsevak sangh in Kanpur
संघ प्रमुख माेहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में दिल्ली से ट्रेन के जरिए शहर पहुंचे मोहन भागवत ने सबसे पहले पूर्वी क्षेत्र के चारों प्रांतों के प्रचारकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के क्रियाकलापों की जानकारी हासिल की।

Mohan Bhagwat head of rashtriya swayamsevak sangh in Kanpur
संघ प्रमुख माेहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

बाद में उन्होंने सभी प्रांतों से आए स्वयंसेवकों से मिलकर उनका परिचय और संघ के विषय में उनके विचार सुने। चारों प्रांतों से यहां करीब 1000 प्रशिक्षु आए हैं। इसमें ज्यादातर युवा हैं। युवा प्रशिक्षुओं की संघ में बढ़ती संख्या से संघ प्रमुख काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं को सार्थक भूमिका निभानी है। 

विज्ञापन
Mohan Bhagwat head of rashtriya swayamsevak sangh in Kanpur
आज स्वयं सेवकों से संवाद, कल बौद्धिक सम्मेलन
संघ प्रमुख मोहन भागवत दीनदयाल इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में तीन जून तक रहेंगे। चार जून को यहां से रवाना होंगे। इस बीच दो जून को स्वयं सेवकों से संवाद करेंगे। तीन को उनका बौद्धिक सम्मेलन होगा। चार को वापस होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed