सब्सक्राइब करें

विश्व गौरैया दिवसः गौरैया बिन 'आंगन सूने', वजह भी जान लीजिए

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Gauraiya are going extinct
डेमाे पिक
घर आंगन में ची-ची करती गौैरैया विलुप्त होती जा रहीं हैं। इनका शोर अब सुनाई नहीं देता। घर की छत और मुंडेरों से ये गायब सी हो गई हैं। मोबाइल टॉवर से पैदा होने वाले रेडिएशन और घटते पेड़ों की वजह से ये गायब हो रही हैं। आज विश्व गौैरैया दिवस के मौके पर आपको बताते हैं कुछ लोगों के बारे में जो इन चिड़ियों का वजूद बचाने के लिए कोशिश कर रहे हैं।


 
Trending Videos
Gauraiya are going extinct
गौरेया के लिए बनाए घोसेले - फोटो : अमर उजाला
2014 से दाना पानी अभियान  
कानपुरः शिवकटरा निवासी मनीष पांडेय 2014 से ‘दाना- पानी’ अभियान चला रहे हैं। पेशे से कारोबारी मनीष ने गौैरैया के लिए शहरभर में दाना पानी अभियान छेड़ रखा हैं। इस अभियान के जरिए वे लोगों को जागरूक करते हैं कि वे घरों में घोसले लगाएं और दाना पानी रखेें। वे चिड़ियों के लिए स्पेशल स्टैंड भी बनवाते हैं जिसमें चिड़ियों के लिए दाना-पानी रखा जा सके। इस साल भी वे यह मुहिम चला रहे हैं जो जून के आखिरी तक चलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gauraiya are going extinct
डेमाे पिक
जन्मदिन और त्योहार पर देते घोंसले
कानपुरः किदवई नगर साइट नंबर 1 निवासी प्रकाश कुमार एसबीआई से सीनियर स्पेशल असिस्टेंट पद से रिटायर्ड हैं। वे बताते हैं कि एक दिन उनके घर में पंखे के ऊपर घोसला बनाने के चक्कर में गौैरैया कट गई थी। तब उन्होंने इन चिड़िया को संरक्षित करने का फैसला लिया। वे बताते हैं कि उनके घर में 30 से ज्यादा अलग- अलग तरह के घोसले लगे हुए हैं। इनमें कई गौैरैया चहचहाती रहती हैं। वे अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को उनके जन्मदिन और अन्य उत्सव पर भेंट में घोसला जरूर देते हैं।
 
Gauraiya are going extinct
डेमाे पिक
बनाएंगे इको फ्रेंडली घोंसले 
कानपुरः चिड़ियों से बेहद प्यार करने वाले डॉ. एसपी सिंह पिछले 20 सालों से लोगों को मुफ्त में घोसला देते आ रहे हैं। वे बताते हैं कि इस बार उन्होंने गौैरैया के संरक्षण के लिए इको- फ्रेंडली घोसला तैयार करने का सोचा है। ये वेस्ट लकड़ी और पेड़ के पत्तों से बनाया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि इस अभियान से वे अपने गोद लिए गांव के लोगों को रोजगार भी देंगे और गौैरैया को संरक्षित भी करेंगे। इन घोसलों की डिजाइन तैयार हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed