{"_id":"5fb34df38ebc3e9bf6237d00","slug":"ghatampur-gang-assault-case-six-years-old-girl-brutally-harassed-murdered-then-accused-eats-her-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: पहले भतीजों ने किया दुष्कर्म, फिर चाचा ने खा लिया छह साल की मासूम का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: पहले भतीजों ने किया दुष्कर्म, फिर चाचा ने खा लिया छह साल की मासूम का दिल
Tue, 17 Nov 2020 10:01 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर कांड
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके के एक गांव में दुष्कर्म की एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिन्हें भी इस घटना के बारे में पता चला वे हैरान रह गए कि कोई इंसान दरिंदगी की इस हद तक कैसे पहुंच सकता है। दिल दहला देने वाले इस कांड ने एक बार फिर निठारी कांड की याद दिला दी है।
Trending Videos
घाटमपुर में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की निर्मम हत्या
- फोटो : अमर उजाला
गांव के दो हैवानों ने पहले तो छह साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया। उसके साथ दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फिर उनके चाचा ने तो सारी हदें ही पार कर दीं। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उनका चाचा बच्ची का दिल निकालकर खा गया।
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
आरोपियों के अंदर हैवानियत इस कदर भरी हुई थी कि उन्हें बच्ची के साथ क्रूरता से दुष्कर्म करने के बाद भी शांति नहीं मिली। उन्होंने हत्या के बाद मासूम के शव से दिल, गुर्दा और आंतें तक निकाल लीं। इसके बाद उस मासूम का सिर भी फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दिवाली की रात संतान प्राप्ति के चक्कर में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने सोमवार शाम को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दंपती (दुष्कर्म के आरोपियों के चाचा-चाची) ने अपने भतीजों के साथ मिलकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बच्ची की निर्मम हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चाचा और चाची के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी चाचा और चाची की शादी 21 साल पहले हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन्होंने तंत्रमंत्र के चक्कर में आने के बाद किसी बच्ची का दिल खाने पर संतान प्राप्ति की बात अपने भतीजों से कही थी।