फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शरीर पर चोटों के निशान...कटा हुआ गला, खेत और घर में फैला था खून, अस्त-व्यस्त कपड़ों ने बढ़ा दिया है सस्पेंस

Sun, 02 Jul 2023 05:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 05:11 AM IST
विज्ञापन
girl student was strangled to death, blood was spread in the room and field, police believe it to be honor kil
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव में कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव के बाहर खेत में मिला। जांच में छात्रा के घर पर खून के निशान मिले हैं। छात्रा का पिता घर पर नहीं मिला। इससे ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।



एसपी ने भी घटनास्थल का मुआवना किया है। शनिवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी विनोद कुमार के खेत में किशोरी का खून से सना शव मिला। शव देखते ही ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती की शिनाख्त का प्रयास किया।

काफी देर बाद उसकी शिनाख्त पास ही एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के रूप में हुई। वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि छात्रा की गला काटकर हत्या की गई है। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। बताया की घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है।

girl student was strangled to death, blood was spread in the room and field, police believe it to be honor kil
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

पिता फरार...पुलिस मान रही ऑनर किलिंग
पुलिस की प्राथमिक जांच में छात्रा के घर पर भी कई स्थानों पर खून के निशान मिले हैं। मृतका के पिता भी घर पर नहीं मिले हैं। इससे पुलिस इसे ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।

girl student was strangled to death, blood was spread in the room and field, police believe it to be honor kil
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

घटना स्थल की तस्वीर बढ़ा रही लोगों में आंशका
लोगों ने बताया कि युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और मौके पर काफी खून भी मिला है। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी पुलिस बल और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और घटना के साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl student was strangled to death, blood was spread in the room and field, police believe it to be honor kil
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

गला काटकर हुई हत्या...फिर शव खेत में फेंका
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल और किशोरी के घर के निरीक्षण के बात पुलिस इस मामले में मृतका के किसी करीबी द्वारा हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच करके शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
girl student was strangled to death, blood was spread in the room and field, police believe it to be honor kil
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

कुछ भी बोलने से बच रहे हैं परिजन
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। हालांकि किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, क्योंकि परिजन अभी इस बारे में कुछ बोलने से बच रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों से भी जानकारी की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed