कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वालों के सच होंगे हर सपने, जानें कैसे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण केंद्र के लिए लखनऊ चुंगी के पास महिला आईटीआई के समक्ष व्यवस्थित कर लिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में युवाओं को बैकिंग, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, सोलर व फर्नीचर आदि सेक्टरों में रोजगार परक शिक्षा प्रदान की जाएगी। सेंटर संचालक अजीत केसरवानी ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र सात ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करवाएगा। जिसमें बैंकिंग, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, सोलर व फर्नीचर, मोबाइल, सीसीटीवी व सिलाई मशीन आदि सेक्टर से संबंधित होगा।
शुरूआत में रिटेल, म्युचल फंड एजेंट, मोबाइल रिपेयरिंग, सीसीसीटीवी टेक्नीशियन, सेल्फ इम्प्लायड टेलर कोर्स संचालित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सात ट्रेडें संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रेड के लिए चार बैच संचालित होंगे। एक बैच में करीब 30 प्रशिक्षणार्थी लिए जाएंगे। इस तरह करीब 800 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सुबह नौ से एक व दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बैच संचालित किए जाएंगे।
रिटेल-दसवीं
म्युचुअल फंड एजेंट- स्नातक
मोबाइल रिपयेरिंग- इंटर/आईटीआई/डिप्लोमा
सीसीटीवी टेक्नीशियन-आईटीआई/डिप्लोमा
सेल्फ इम्प्लायड टेलर-आठवीं पास