फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचआईवी को लेकर सुर्खियों में आए दाे गांव अब इलाज के लिए 'तड़प' रहे हैं

Sun, 11 Feb 2018 07:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Feb 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
hiv effects on two village of unnao
डेमो पिक
उन्नाव के दाे गांव एचआईवी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ द‌िनाे पहले तक गांव की अाबाेहवा कुछ अाैर थी पर अब पूरी तरह बदल चुकी है। गांव में आने वालों पर निगाह रखी जा रही है। हर कोई इस बीमारी से बचने का उपाय जानना चाहता है। तमाम लोगों ने कैंप में जांच करा ली है तो कुछ गुपचुप तरीके से जांच कराने में लगे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने चुप्पी साध रखी है।






 
  

hiv effects on two village of unnao
डेमो पिक

एचआईवी को लेकर सुर्खियों में आए प्रेमगंज, किरमिदियापुर और चक मीरापुर की आबोहवा बदली हुई है। यहां जांच शिविर न लगाने से लोगों में गुस्सा भी है। इनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग जांच शिविर लगाए। इससे नए पीड़ित मिल सकते हैं, इनका समय से इलाज भी हो जाएगा। बांगरमऊ कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे बसी ग्राम पंचायत किरमिदियापुर सुविधा संपन्न है।
 

 

hiv effects on two village of unnao
डेमो पिक

यहां के रहवासियों के पक्के मकान हैं। पक्की सड़क से लेकर पेयजल की माकूल व्यवस्था है। शत प्रतिशत दलित आबादी वाली इस ग्राम पंचायत में 15 से ज्यादा सरकारी अध्यापक हैं। इस ग्राम पंचायत ने क्लर्क से लेकर डाक्टर तक दिए हैं। तमाम नौजवान बीए, बीएससी कर रहे हैं। चंद गरीब परिवार हैं। इन परिवारों के सदस्यों में ही एचआईवी पीड़ित पाए गए हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
hiv effects on two village of unnao
डेमो पिक

ग्रामीण इसकी वजह साफतौर पर 10 रुपये के इंजेक्शन से बीमारी मिलने की बात कहते हैं। संभव है कि यह काफी हद तक सच भी हो, लेकिन दो साल पहले इस बीमारी से जान गंवाने वाले दंपति लुधियाना में रहते थे। उनकी बेटी भी पीड़ित है। इस गांव में दो बुजुर्गों में भी एचआईवी पाया गया है। ये करीब 20 साल से 10 रुपये में इंजेक्शन देने वाले झोलाछाप से इलाज करा रहे थे।
 

 

विज्ञापन
hiv effects on two village of unnao
डेमो पिक

बातचीत के दौरान दोनों बुजुर्ग गमगीन नजर आए। बोले, पूरा जीवन यहीं काट दिया। पराए से संबंध के बारे में कभी सोचा भी नहीं। फिर भी बीमारी हो गई। वे बार-बार यही सवाल करते हैं कि उनके बच्चों को इस बीमारी से कैसे बचाया जाए। दोनों बुजुर्गों की तरह गांव के दूसरे लोगों का भी यही सवाल है कि इस बीमारी से कैसे बचा जाए? उप प्रधान दिनेश भी यही कहते हैं कि अब बात बीमारी नहीं, बल्कि इससे बचाव पर होनी चाहिए।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed