फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को गिफ्ट में मुख्यमंत्री बनाया था- भाजपा, राहुल गांधी पर कसा ये तंज

Sat, 08 Sep 2018 10:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Minister Dharmapal Singh targets akhilesh and mulayam singh yadav
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब हुजूर के बेटे हुजूर नहीं, बल्कि मजदूर के बेटे भी हुजूर बनेंगे, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जितना काम चार साल में कर दिखाया है उतना काम कांग्रेस 70 साल में भी नहीं कर पाई है। योगी और मोदी सरकार चार बिंदु- पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई पर काम कर रही है। उन्होंने मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें जबरदस्ती अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को गिफ्ट में मुख्यमंत्री बनाया था। 
Irrigation Minister Dharmapal Singh targets akhilesh and mulayam singh yadav
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  - फोटो : अमर उजाला
अवंतीबाई फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित वीरागंना अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करने अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से दिबियापुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने यह बातें मंडी समिति में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि अवन्तीबाई अंग्रेजों के सामने कभी नहीं झुकी। उन्होंने अपने जीवन की कुर्बानी देना उचित समझा। ऐसी वीरागंनाओं की पूजा होती है। मुख्य अतिथि व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा प्रदेश में बाढ़ की समस्या है। इसलिए उन्हें आने में विलंब हुआ।

 
Irrigation Minister Dharmapal Singh targets akhilesh and mulayam singh yadav
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा देश को पीछे ढकेल दिया है। प्रदेश में राजाओं के बाद योगी का राज आया है। युवा सरकारी नौकरी की अपेक्षा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैकों से कर्ज लेकर अपने उद्योग लगाएं। दूसरों को रोजगार दें। यह काम तभी संभव है जब सभी को शिक्षा मिलेगी। सरकार ने इसके लिए निजी विद्यालय में 20 प्रतिशत गरीब बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा के स्थिति में विद्यालय की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। प्रदेश में किसानों के लिए उन्होंने कहा कि पानी का इस्तेमाल सोना और चांदी की तरह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrigation Minister Dharmapal Singh targets akhilesh and mulayam singh yadav
डेमो पिक
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश मेें पानी की बचत के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसमे 80 प्रतिशत बडे़ किसानों को व 90 प्रतिशत छोटे किसानों को अनुदान दिया जाएगा। यह योजना काफी महंगी है। पिछली सरकारों में 20 साल से बंद पड़ी चार परियोजनाओं कोे सरकार 2018 में पूरा कर रही है। इसके बाद प्रदेश में पानी और बाढ़ की समस्या से निजात मिल जाएगी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि व नगर विधायक लाखन सिंह राजपूत नेे कैबिनेट मंत्री सहित आए हुए सभी लोगों का आभार जताया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed