{"_id":"58e72c294f1c1bdc315b77ed","slug":"kamla-pasand-pan-masala-owners-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी एक छोटी सी पान मसाला की गुमटी में बैठते थे, अब हैं अरबों के मालिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी एक छोटी सी पान मसाला की गुमटी में बैठते थे, अब हैं अरबों के मालिक
Sat, 08 Apr 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक कानपुर शहर के फीलखाना निवासी कमला कांत चौरसिया को गुटखा का कारोबार खूब रास आया। 80 के दशक में सड़क किनारे गुमटी में खुला पान मसाला बेचने वाले कमलाकांत आज अरबों के मालिक हैं। गुटखे के कई ब्रांड के अलावा आधा दर्जन से अधिक अन्य कारोबारों में अच्छा खासा दखल है। गुरुवार को सेंट्रल एक्साइज की टीम ने लखनऊ में कमला पसंद की फ्रेंचाइजी लेने वाले शख्स नंद किशोर को 147 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया तो कानपुर में इनके कारोबारी सफर की चर्चाएं आम हो गईं।
2 of 5
डेमो पिक
कमलाकांत चौरसिया के जानने वाले बताते हैं कि 1985 के आसपास इन्होंने साधारण तरह का पान मसाला घर में ही बनाना शुरू किया था। इसे काहू कोठी में एक गुमटी में बेचते थे। इनके भाई बच्चा और आनंद किशोर चौरसिया इनके काम में मदद करते थे। धीरे धीरे इनके एक के बाद एक कई ब्रांड आते गए।
3 of 5
डेमो पिक
बताते हैं कि वर्ष 2000 के बाद इन्होंने खूब तरक्की की। राजश्री गुटखा ने देश भर में पहचान बनाई। इसके बाद इनका रीयल एस्टेट और लोहा कारोबार भी खूब फला फूला। शहर में नयागंज स्थित लाल फाटक में इनका अभी भी ऑफिस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
सेंट्रल एक्साइज की टीम ने अक्तूबर माह में कानपुर के प्रमुख इस्पात कारोबारी योगेश अग्रवाल को 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की एक्साइज ड्यूटी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। योगेश अग्रवाल अब जमानत पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
इसके अलावा पिछले दिनों कानपुर के किदवई नगर स्थित पान मसाला फैक्ट्री के मालिक सुमित अग्रवाल की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इन पर बिना रजिस्ट्रेशन के फैक्ट्री चलाने का आरोप है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।