उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार फूल एक्शन में नजर आ रही है। अभी तक योगी आदित्यनाथ सरकारी महकमों का निरिक्षण करते हुए देखे गए। इस बीच उन्हें जहां कहीं कमी मिली वहीं अफसरों को खूब लताड़ा भी। बावजूद इसके कई ढीठ अफसर ऐसे भी हैं जो अपनी आदतों को नहीं बदलना चाहते। इन्हें सुधारने के लिए सीएम योगी ने स्पेशल ट्रीटमेंट की यह तरकीब निकाल दी...
ये है CM योगी का जलवा, महकमों में निरिक्षण के बाद अब कार्रवाई, जानिए पहले किन पर गिरी गाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी के एक्शन में आते ही गुरूवार रात को ही नज़ारा बदल गया। योगी आदित्यनाथ ने आधी रात को कैबिनेट की मीटिंग बुला ली। मीटिंग में यह साफ कर दिया गया कि सरकारी योजनाओंं में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कमाल की बात ये है कि संदेश देने वाली प्रदेश की योगी सरकार का एक्शन अगली रोज ही देखने को मिल गया।
कन्नौज जिले में ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही शुरू हो गयी है। सदर उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि तहसील दिवस पर जिले 16 अधिकारी नदारत रहे, इन लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के लिए जिलाधिकारि को पत्र लिखा गया है।
जिसमें उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अधिकारी जल निगम, सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग, सहायक अभियंता सिचाई , पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी , सहायक अधिकारी ग्रामीण सहित 16 अधिकारी शामिल है।
उन्होंने बताया कि तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों की समीक्षा के दौरान भी 15 अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई थी जिसके चलते 15 अधिकारियों के एक दिन के वेतन में कटौती की गयी थी। उन्होंने बताया कि शासन के सख्त आदेश है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।