{"_id":"69e6e5b830c4f804f801920b","slug":"kanpur-double-murder-mom-was-saying-that-your-friends-father-killed-them-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मम्मा कह रही हैं वो मर गईं, उनके पापा ने ही मारा', बच्चियों के स्कूल की छुट्टी के समय दिखा मार्मिक दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मम्मा कह रही हैं वो मर गईं, उनके पापा ने ही मारा', बच्चियों के स्कूल की छुट्टी के समय दिखा मार्मिक दृश्य
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:41 PM IST
सार
कानपुर के दोहरे हत्याकांड की चर्चा बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक भी करते दिखे। रिद्धि और सिद्धि के साथ पढ़ने वाली सहेलियां सोमवार को छुट्टी के वक्त घर के बाहर मायूस दिखाई दीं। रिद्धि-सिद्धि के बारे में पूछने पर एक बच्ची ने धीमे स्वर में कहा... मम्मा कह रही हैं वो मर गईं। उनके पापा ने ही मार डाला।
विज्ञापन
1 of 11
Kanpur Double Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कानपुर के किदवईनगर के ब्लॉक के दोहरे हत्याकांड के बाद सोमवार को अपार्टमेंट के सामने स्थित बच्चियों के स्कूल की छुट्टी के समय एक मार्मिक दृश्य सामने आया। शनिवार तक रिद्धि-सिद्धि के साथ स्कूल में पढ़ने वाली नन्हीं सहेलियां सोमवार को उनके फ्लैट के बाहर मायूस खड़ी नजर आईं। पूछने पर बोलीं, हम रिद्धि-सिद्धि के संग पढ़ते हैं। उनके चेहरों पर उदासी के साथ अनगिनत सवाल थे।
रिद्धि-सिद्धि के बारे में पूछने पर एक बच्ची ने धीमे स्वर में कहा... मम्मा कह रही हैं वो मर गईं। उनके पापा ने ही मार डाला। यह सुनकर आसपास खड़े लोग भी भावुक हो उठे।
Trending Videos
2 of 11
रोती-बिलखती बच्चियों की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ पढ़ने वाली बच्चियों ने बताया कि अंकल तो बहुत अच्छे थे। दोनों को लेने स्कूल भी आते थे, फिर क्यों मार दिया? इस पर वहां खड़ी महिलाओं ने उनको बहलाते हुए कहा अंकल अच्छे नहीं थे, बहुत गंदे थे। तभी तो पुलिस पकड़ कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
जानकारी देते बच्चियों की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई अभिभावक ऐसे भी थे जो बच्चियों से या हत्यारोपी शशिरंजन से तो परिचित नहीं थे लेकिन स्कूल और अपार्टमेंट के नाम से घटना के बारे में जानते थे। वह भी एक-दूसरे से इस दोहरे हत्याकांड के बारे में चर्चा करते नजर आए।
4 of 11
आरोपी पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग नशे और घरेलू कलह व दांपत्य जीवन की क्लेश का बच्चों पर पड़ रहे असर से भी चिंतित नजर आए। अभिभावकों की तरह ही मासूम बच्चों के बीच घटना की चर्चा थी, लेकिन पिता ने अपनी ही बेटियों को क्यों मार दिया यह वजह किसी की समझ नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
5 of 11
रिद्धी और सिद्धी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम सहेलियों की आंखों में तैरते सवाल और घर के बाहर पसरी खामोशी इस बात का एहसास करा रही थी कि इस घटना ने सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि बच्चों की दुनिया को भी गहरे तक झकझोर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X