{"_id":"5f15e0268ebc3e638d295936","slug":"kanpur-encounter-latest-manu-mother-in-law-says-my-husband-had-no-relationship-with-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey: मनु की सास ने रोते हुए खोला बड़ा राज, विकास दुबे से नहीं था मामा-भांजे का रिश्ता, उसने परिवार बर्बाद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey: मनु की सास ने रोते हुए खोला बड़ा राज, विकास दुबे से नहीं था मामा-भांजे का रिश्ता, उसने परिवार बर्बाद...
Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू गोलीकांड में आरोपी प्रेम प्रकाश पांडे की बहू व शशिकांत की पत्नी मनु पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। सोमवार सुबह पुलिस ने मनु को हिरासत में लेकर उससे घंटों पूछताछ की गई। वहीं घटना में पति की मौत, पुत्र को जेल भेजे जाने के बाद अब बहू मनु को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से घर में एक मात्र बची बुजुर्ग प्रेम प्रकाश की वृद्ध पत्नी सुषमा पूरे दिन अपने नसीब पर आंसू बहाती रहीं।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के अगले ही दिन पुलिस ने घटना के आरोपी व विकास दुबे के रिश्ते में मामा प्रेम प्रकाश पांडे को पड़ोस के ही काशीराम निवादा गांव में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। घटना में प्रेम प्रकाश का पुत्र शशिकांत भी आरोपी है, जिसे जेल भेजा जा चुका है।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इधर शशिकांत की पत्नी मनू के अलावा उसके दो बच्चे व सास सुषमा ही मौजूद थे। बीते दिनों घटना से जुड़े मनु के एक के बाद एक वायरल हुए ऑडियो ने उसे संदिग्धों के दायरे में ला दिया था। इसके बाद कई दिनों से घर में नजरबंद मनु को सोमवार सुबह थाना पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने में लाकर घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शशिकांत की पत्नी मनु
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मनु के दोनों बच्चों को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। घर में केवल प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा ही बची हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही वृद्धा सुषमा की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस द्वारा मनु को हिरासत में लिए जाने से वृद्ध सुषमा पूरे दिन चारपाई पर लेटे आंसू बहाती रहीं। पूछताछ में केवल इतना ही कहा कि विकास दुबे से मामा भांजे जैसा कोई रिश्ता नहीं था। दूर की रिश्तेदारी के चलते वह मामा कह कर बुलाता था। विकास ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया।