{"_id":"5f0a91068ebc3e63e60726d4","slug":"kanpur-encounter-ujjain-sp-was-feared-vikas-dubey-encounter-video-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उज्जैन एसपी को पता था विकास दुबे का एनकाउंटर होगा!, कहा था..शायद जिंदा यूपी नहीं पहुंचेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन एसपी को पता था विकास दुबे का एनकाउंटर होगा!, कहा था..शायद जिंदा यूपी नहीं पहुंचेगा
Sun, 12 Jul 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैन एसपी को आशंका थी कि यूपी एसटीएफ व पुलिस विकास दुबे का एनकाउंटर कर देगी। इस सबंध में एसपी उज्जैन रूपेश द्विवेदी का पत्रकारों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो कहते सुनाई दे रहे हैं कि ...विकास शायद जिंदा यूपी नहीं पहुंचेगा। इससे साफ है कि एमपी पुलिस को पता था कि विकास का एनकाउंटर होने वाला है। हालांकि अब एसपी ने वीडियो को फर्जी बताया है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
आठ पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे मुठभेड़ में ढेर
उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई थी।
उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई थी।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
इस गाड़ी में सवार विकास दुबे इंस्पेक्टर की पिस्टल लूटकर भागने लगा था। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में विकास मारा गया। मुठभेड़ में एसटीएफ के दो सिपाहियों को गोली लगी, जबकि कार पलटने से नवाबगंज इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
दो जुलाई की रात चौबेपुर गांव के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद से विकास दुबे फरार था। उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर से उसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ और कानपुर पुलिस की टीम उसे लेने पहुंची। देर शाम टीमें कुख्यात बदमाश विकास को लेकर कारों से रवाना हुईं।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
सुबह करीब साढ़े छह बजे भौंती हाईवे पर महिंद्रा टीयूवी 100 पलट गई। बताया जा रहा अचानक सामने आए जानवर को बचाने में हादसा हो गया। विकास इसी कार में सवार था। कार पलटते ही विकास ने नवाबगंज इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की पिस्टल लूटी और खेतों की तरफ भागा। दूसरी कार में सवार एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे का पीछा करना शुरू किया। तभी विकास ने गोलियां चला दीं। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे ढेर हो गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल बरामद कर ली है।