फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर हत्याकांड में नया खुलासा: प्रेमी भांजा न कर पाया कत्ल तो बीवी ने मारा, फिर बेटी से मंगवाया था ये सामान

Tue, 09 Sep 2025 08:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Sep 2025 08:06 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में हुए शिवबीर की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। प्रेमी अपने मामा पर साबड़ नहीं चला पाया तो पत्नी ने ताबड़तोड़ वार किए थे। इसके बाद शव को खेत में लेकर गए थे।

विज्ञापन
Kanpur murder case When lover could not use sword than wife attacked him repeatedly
Kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी के लालूपुर गांव में हुई 45 वर्षीय शिवबीर की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 


लक्ष्मी ने शव को गलाने के लिए बेटी से 10 पैकेट नमक के मंगवाया था। इतना ही नहीं अमित का दाहिना पंजा कटा हुआ होने से उसने शिववीर के सिर पर साबड़ से वार करने और शव को ठिकाने लगाने में सहयोग किया था। 

डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिववीर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। शिवबीर के बाहर रहने की वजह से लक्ष्मी का पति के सगे भांजे अमित से प्रेम प्रसंग हो गया। 

 
Kanpur murder case When lover could not use sword than wife attacked him repeatedly
आरोपी पत्नी और भांजा, मृतक शिवबीर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी शिवबीर को हुई तो वह लक्ष्मी से मारपीट करने लगा। लक्ष्मी और अमित ने उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाई। शिवबीर दो नवंबर 2024 को शराब पीकर घर आया और नशे की हालत में चारपाई पर लेट गया। 

 
Kanpur murder case When lover could not use sword than wife attacked him repeatedly
मृतक शिवबीर की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान अमित और लक्ष्मी से साबड़ से शिवबीर के सिर पर हमलाकर उसको बेसुध कर दिया। यहां से बगिया में लेकर चले गए। वहां दोनों ने सिर व अन्य जगह हमलाकर शिवबीर की हत्या कर दी। दोनों ने शव को अगले दिन गाड़ कर नमक डाल दिया। कुछ दिन बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दी, जिस पर अस्थियों को नहर में डलवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur murder case When lover could not use sword than wife attacked him repeatedly
घर से डेढ़ सौ कदम दूर इस जगह खेत में गड्ढा बनाकर शव को दफना दिया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी के लिए पति का कत्ल
यूपी के कानपुर से रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भांजे के प्यार में पागल एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में गाड़ दिया। दस माह पहले हुए इस हत्याकांड का अब खुलासा हुआ है। मामला कानपुर के सचेंडी का है। 
 
विज्ञापन
Kanpur murder case When lover could not use sword than wife attacked him repeatedly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति शिवबीर (45) का मर्डर कर दिया। इसके बाद लाश घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। आरोपियों ने लाश को गलाने के लिए नमक भी डाला था। हालांकि कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो उन्होंने हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed