{"_id":"68be755a34488e9ae302083d","slug":"kanpur-murder-love-marriage-20-years-ago-now-husband-murder-for-love-of-nephew-lakshmi-wrote-script-of-murder-2025-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 20 साल पहले प्रेम विवाह, अब भांजे के प्यार में किया पति का कत्ल; 'लक्ष्मी' ने लिखी बेवफाई और कत्ल की पटकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 20 साल पहले प्रेम विवाह, अब भांजे के प्यार में किया पति का कत्ल; 'लक्ष्मी' ने लिखी बेवफाई और कत्ल की पटकथा
Mon, 08 Sep 2025 12:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:19 PM IST
सार
कानपुर में एक और 'मुस्कान' सामने आई है। महिला ने अपने पति की हत्या प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। हत्या के बाद लाश को खेत में गाड़ दिया। इसके बाद शव को गलाने के लिए नमक भी डाला। दस माह बाद शिवबीर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर से रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भांजे के प्यार में पागल एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में गाड़ दिया। दस माह पहले हुए इस हत्याकांड का अब खुलासा हुआ है। मामला कानपुर के सचेंडी का है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने शनिवार को सास सावित्री देवी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज की और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवबीर ने सहकर्मी लक्ष्मी से किया था प्रेम विवाह
मूलरूप से बांदा के मवई चौराहा की रहने वाली सावित्री का बेटा शिवबीर पनकी की एक फैक्टरी में गेटकीपर था। करीब 20 साल पहले गुजरात में नौकरी करने के दौरान सहकर्मी लक्ष्मी से प्रेम विवाह किया था। दोनों के 18 और आठ साल के दो बेटे एवं 13 साल की बेटी है।

घर से डेढ़ सौ कदम दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन ने शिवबीर को किराये पर दिलाया था कमरा
छह साल पहले शिवबीर पत्नी और परिवार के साथ सचेंडी के लालूपुर में किराये पर रहने आया था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन अपने बेटे अमित के साथ रहती थी। उसी ने मकान किराये पर दिलाया था। शिवबीर के नौकरी और बच्चों के स्कूल जाने के बाद अमित अक्सर घर आता था। लक्ष्मी और अमित के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।
छह साल पहले शिवबीर पत्नी और परिवार के साथ सचेंडी के लालूपुर में किराये पर रहने आया था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन अपने बेटे अमित के साथ रहती थी। उसी ने मकान किराये पर दिलाया था। शिवबीर के नौकरी और बच्चों के स्कूल जाने के बाद अमित अक्सर घर आता था। लक्ष्मी और अमित के बीच नजदीकियां बढ़ती गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमित और लक्ष्मी ने की हत्या
दो नवंबर को लक्ष्मी ने पति शिवबीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिवबीर के सो जाने पर प्रेमी अमित के साथ लक्ष्मी ने पति के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था। कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरी में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।