सब्सक्राइब करें

Kanpur Violence: पोस्टर पर फोटो देख डरा किशोर, थाने जाकर पुलिस के सामने खोले चौंकाने वाले राज, बताए कई और नाम...बस बुलडोजर न चलाना

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Jun 2022 08:49 AM IST
सार

पोस्टर पर फोटो देख डरा किशोर, थाने जाकर पुलिस के सामने खोले चौंकाने वाले राज, बताए कई और नाम...बस बुलडोर न चलाना

विज्ञापन
Kanpur Violence Teenager got scared seeing photo in poster then surrendered in the police station
kanpur violence - फोटो : अमर उजाला
कानपुर बवाल में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर पुलिस ने सोमवार को जारी किए थे। कर्नलगंज निवासी एक किशोर ने अपनी फोटो देखी और वह दहशत में आ गया। सोमवार देर रात उसने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। बताया कि वह पुलिस की दबिश को लेकर सहम गया था। डर ये भी था कि कहीं उसके घर पर बुलडोजर न चल जाए। इसलिए खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने 40 संदिग्ध उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे, जिसमें 13वें नंबर पर कर्नलगंज के एक किशोर की भी फोटो थी। पोस्टर चस्पा होते ही किशोर व उसके परिजनों तक जानकारी पहुंच गई। पुलिस ने भी पहचान कर उसकी तलाश में दबिश शुरू की थी। इसी बीच सोमवार को आधी रात को परिवार के साथ 16 वर्षीय किशोर कर्नलगंज थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को उसको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया।
Trending Videos
Kanpur Violence Teenager got scared seeing photo in poster then surrendered in the police station
kanpur violence - फोटो : अमर उजाला
किशोर ने कइयों के बताए नाम
पुलिस ने किशोर व उसके परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की। इस दौरान किशोर ने बवाल में शामिल होने की बात कबूली। बवाल में शामिल आठ-दस लोगों के भी नाम पुलिस को बताए। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Violence Teenager got scared seeing photo in poster then surrendered in the police station
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
वहीं पूछताछ में उसने कहा कि पोस्टर छपने से वह व उसका परिवार दहशत में आ गया था। ऐसा न हो कि बुलडोजर चल जाए, इसलिए वह खुद ही थाने चला आया। 
Kanpur Violence Teenager got scared seeing photo in poster then surrendered in the police station
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव में किशोर के शामिल होने पर एनसीपीसीआर हुई शख्त
नई सड़क पर हुए बवाल में किशोरों के शामिल होने पर हरकत में आई  राष्ट्रील बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पुलिस कमिश्नर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिया है। 
विज्ञापन
Kanpur Violence Teenager got scared seeing photo in poster then surrendered in the police station
Kanpur Violence - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उपद्रव में किशोरों को शामिल करने वालों के खिलाफ बाल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कमिश्नरी पुलिस को पत्र मिलने के तीन दिनों के भीतर सीडब्ल्यूसी के समक्ष किशोर के बयान की एक प्रति और अन्य प्रासंगिक रिकार्ड के साथ कार्रवाई की रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed