{"_id":"69e1ba9b2917ab6c74071dac","slug":"kanpur-weather-sun-is-already-spewing-fire-this-morning-mercury-is-rising-by-three-degrees-every-60-minutes-2026-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: सुबह ही 'आग' उगल रहा सूरज, 60 मिनट में तीन डिग्री बढ़ रहा पारा, नमी भी 20% घटी, ये है अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: सुबह ही 'आग' उगल रहा सूरज, 60 मिनट में तीन डिग्री बढ़ रहा पारा, नमी भी 20% घटी, ये है अलर्ट
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:15 AM IST
सार
Weather News: जलवायु परिवर्तन के कारण कानपुर में सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच तापमान तीन डिग्री बढ़ रहा है। वहीं बांदा 44.4 डिग्री तापमान के साथ यूपी में सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
1 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में गर्मियों के शुरू होते ही जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में नया बदलाव आया है। अप्रैल में पारा सबसे अधिक एक घंटे में तीन डिग्री की उछाल सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच मार रहा है। इसी एक घंटे में माहौल में सबसे अधिक 20 फीसदी नमी घट रही है।
बीते साल अप्रैल में सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच तापमान 1.2 डिग्री तक उछलता था। मौसम विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन से मौसम का समय चक्र प्रभावित हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के महीने में सूरज निकलने के बाद तापमान बढ़ने की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे के बाद होती थी।
Trending Videos
2 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
तापमान 2.3 डिग्री प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ा
इस बार यह समय एक घंटे पीछे हो गया है। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह साढ़े सात बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके ठीक एक घंटे के बाद तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच तापमान 2.3 डिग्री प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
माहौल की नमी पर भी असर दिखा है
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इसी तरह माहौल की नमी पर भी असर दिखा है। सुबह 7:30 बजे माहौल में नमी का प्रतिशत 61 था। एक घंटे बाद 8:30 बजे नमी का प्रतिशत घटकर 40 हो गया। सुबह 8:30 बजे के बाद नमी में गिरावट 4.1 प्रतिशत प्रति घंटा दर्ज की गई।
4 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
जलवायु परिवर्तन वजह से उभर रहे हैं बदलाव
अप्रैल के महीने में सुबह इतनी जल्दी तापमान का उछलना और नमी का प्रतिशत घटना नया बदलाव है। जलवायु परिवर्तन वजह से इस तरह के बदलाव उभर रहे हैं। स्थिति के मद्देनजर नमी और तापमान के क्रम का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
बढ़ता जा रहा है तापमान
कानपुर शहर में पारा 41 डिग्री पार कर गया है। गुरुवार को मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन के केंद्र पर अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X