{"_id":"69defeddba75679c1e0db62e","slug":"kanpur-weather-heatwave-mega-record-likely-to-be-broken-as-mercury-soars-past-40-degrees-2026-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: गर्मी का ‘महा-रिकॉर्ड’ टूटने के आसार, 40 डिग्री पार होगा पारा; बारिश होगी अनियमित, पढ़ें अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: गर्मी का ‘महा-रिकॉर्ड’ टूटने के आसार, 40 डिग्री पार होगा पारा; बारिश होगी अनियमित, पढ़ें अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:28 AM IST
सार
Weather News: कानपुर में अल-नीनो और थार मरुस्थल की हवाओं के कारण इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनियमित बारिश और भीषण लू की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
1 of 7
kanpur weather update
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में मौसम का मिजाज रिकॉर्ड गर्मी के संकेत दे रहा है। इसके साथ ही प्रशांत महासागर में अल-नीनो प्रभाव के सक्रिय होने से मानसून के अनियमित होने का भी अनुमान है। आसमान साफ होने के साथ माहौल में नमी का प्रतिशत घटने से धूप के तेवर तल्ख हो गए हैं। सात दिन में अधिकतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अल नीनो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर देता है। इससे औसत बारिश के साथ सूखे का सामना भी करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। मौसम प्रणालियां खत्म हो गई हैं और हवाओं की गति कम हो गई है।
Trending Videos
2 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
जलवायु परिवर्तन का असर स्पष्ट हो गया
इसके साथ ही हवाओं का रुख बदलेगा। राजस्थान के थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं के साथ गर्मी तेज होती जाएगी। इस बार पारा रिकॉर्ड उछाल मार सकता है। माहौल में नमी का प्रतिशत घटने से हवाएं गर्म होकर लू में तब्दील हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
कई क्षेत्रों में बारिश बहुत कम होगी
इससे मौसम चक्र अनियमित हो रहा है। इसका चौतरफा असर आएगा। बारिश पॉकेट्स में होगी। इस पर अल नीनो की सक्रियता का प्रभाव आएगा। कई क्षेत्रों में बारिश बहुत कम होगी। कहीं सामान्य से अधिक बारिश होगी और फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी रहेगी। इसका असर फसल चक्र पर भी पड़ेगा।
4 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
इसे कहते हैं अल नीनो
अल नीनो एक जलवायु घटना है। प्रशांत महासागर की सतह असामान्य रूप से गर्म होने के कारण यह होती है। स्पेनिश भाषा में अल नीनो का अर्थ छोटा लड़का होता है। यह घटना दो से सात साल में एक बार घटित होती है। इसका प्रभाव नौ से 12 महीने तक बना रहता है।
विज्ञापन
5 of 7
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
माहौल में नमी घटी, धूप तेज
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार दोपहर माहौल में नमी का प्रतिशत 14 रहा। सुबह नमी का प्रतिशत 56 रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में दोपहर की नमी में दो फीसदी की कमी आई है। आसमान साफ रहने के कारण धूप अधिक सख्त हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X