फ्रिज में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, उमड़ पड़ी भीड़, होने लगी आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरबंस मोहाल के प्रकाश कठेरिया के घर पूरे दिन जमावड़ा लगा रहा। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गई लोग उनके घर के बाहर जुटते चले गए। बाबा बर्फानी की एक झलक मात्र पाने के लिए लोगों ने उनसे मिन्नतें की।
लोग आपस में बात करते नजर आए किस्मत वालों को ही इनके दर्शन होते हैं। कुछ लोग इसकी तुलना अमरनाथ से करने लगे। बोले जैसे अमरनाथ जाकर बाबा बर्फानी की पूजा करने वालों की मनोकामना पूरी होती है, वैसे ही यहां भी पूजा करने से मुराद पूरी होगी।
यहां तीन दिन पहले नवरात्र के दौरान प्रकाश कठेरिया के घर फ्रिज में भगवान शिव के सांप की आकृति बन गई। उन्होंने पहले इस पर गौर नहीं किया लेकिन बाद में जब उनका ध्यान इस और गया तो उन्होंने यह खबर परिवार को बताई।
पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव अपने गले में सांप को आभुषण की तरह रखते थे। शिव के ऐसे कई प्रतीक हैं जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए हैं जिन्हें सभी भक्तजनों को जानना चाहिए। शिव के स्वरूप का विशिष्ट प्रभाव अपनी अलग-अलग प्रकृति को दर्शाता है। तो आइए जानते हैं भगवान शिव के 9 रहस्यमयी प्रतीकों का राज...
यह अपने स्थिर तथा सुनियोजित चरणबद्ध स्थिति को दर्शाता है। योगी जन भी शिव की तरह एक पैर में कड़ा पहनते हैं। केवल इतना ही नहीं यह हमें अघोरी बाबाओं के पैरों में भी नजर आता है।