{"_id":"5cb1db30bdec2213fb2cda1f","slug":"lovely-and-sweet-animal-pictures-during-summer-amar-ujala-special","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरेंः प्रचंड गर्मी और बूंद-बूंद के लिए तड़पते बेजुबान, आने वाले प्रलय-काल की आहट है ये प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरेंः प्रचंड गर्मी और बूंद-बूंद के लिए तड़पते बेजुबान, आने वाले प्रलय-काल की आहट है ये प्यास
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
गर्मी से परेशान बेजुबान
- फोटो : ओ पी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यास से व्याकुल ये बेजुबान आने वाले जल संकट की कहानी बयां कर रहे हैं। गिरता जल स्तर और पानी की अकूत बर्बादी आने वाले समय इससे भी भयावह तस्वीरें दिखा सकती है। इसके लिए एक दिन के अभियान से कोई बदलाव होने वाला नहीं है। अभियान को रोजमर्रा की जिंदगी में उतार कर ही जल संकट जैसी भयंकर आपदा से बचा जा सकता है। तिनके के साथ प्यास बुझाता ये कौआ अपने आप में एक बड़ा संदेश दे रहा है। बेजुबानों के मर्म को अभी भी समझकर भविष्य के बड़े संकट से निजात मिल सकती है।
2 of 8
गर्मी से परेशान गाय
- फोटो : ओ. पी. वाधवानी
टोटी से पानी पीती ये गाय किसी की भी आत्मा को झकझोर सकती है। गर्मी बढ़ते ही जल संकट का प्रकोप झेल रहे इंसान कहीं न कहीं से पानी की व्यवस्था तो कर लेते हैं लेकिन ये बेजुबान प्यास से इधर-उधर भटकते रहते हैं। कई बार तो ऐसे मामले भी सामने आ जाते हैं जब पानी की तलाश में ये जानवर काल के गाल में समा जाते हैं।
3 of 8
तिनके से पानी पीता कौआ
- फोटो : ओ. पी. वाधवानी
कहते हैं डूबते को एक तिनके का सहारा काफी...लेेकिन यही तिनका जब एक पक्षी के लिए जीने का सहारा बने तो कई सवाल भी जन्म ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
तिनके से घड़े में भारे पानी को निकालता कौआ
- फोटो : ओ. पी. वाधवानी
गायब होते कुएं और तालाब इंसान को कठघरे में खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
गाय का दूध पीता बंदर
- फोटो : ओ. पी. वाधवानी
ये मार्मिक तस्वीर निश्छल ममता का नायाब उदाहरण है। जिसमें गाय का दूध पीकर ये बंदर प्यास बुझा रहा है। खग जाने खग ही की भाषा...की कहावत को ये बेजुबान बखूबी बयां कर रहे हैं। साथ ही इंसानी फितरत को भी ये तस्वीर अच्छी तरह से दर्शा रही है। अपने स्वार्थ के कारण तालाबों और कुओं की बलि देने वाले लोगों के लिए ये तस्वीर एक आइना है। जिसमें वह खुद को देखकर ये आंकलन कर सकते हैं कि आने वाले समय में पानी का संकट और कितना गहरा हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।