{"_id":"5b9d25e2867a557ece01df63","slug":"many-samajwadi-party-workers-join-shivpal-s-samajwadi-secular-front","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा को लगा झटका, ''सेक्युलर मोर्चा'' में शामिल हुए कई सपाई, जानिए किसने कहा- अनदेखी महंगी पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को लगा झटका, ''सेक्युलर मोर्चा'' में शामिल हुए कई सपाई, जानिए किसने कहा- अनदेखी महंगी पड़ेगी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 16 Sep 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के गठन से समाजवादी पार्टी को अपने गढ़ में ही कई मोर्चे का सामना करना पड़ेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ेगा। आठ नेताओं के सपा छोड़कर सेक्यूलर मोर्चा में शामिल होने को इसकी शुरुआत माना जा रहा है।
शिवपाल यादव
इस वजह से प्रदेश भर के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से उनका सीधे जुड़ाव रहा। सरकार में मंत्री रहते हुए भी उन्हाेंने कार्यकर्ताओं की दिल खोलकर मदद की है। इसी वजह से पार्टी में उनके समर्थकों की अच्छी खासी तादाद रही है। जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता दबी जुबान से यह कहते हैं कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को शिवपाल सिंह यादव की अनदेखी लोकसभा चुनावों में महंगी पड़ेगी। बिधूना के पूूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस पहले ही मोर्चा में शामिल होने का ऐलान कर चुके हैं।
शिवपाल यादव
डेढ़ वर्ष से सपा से निष्कासित चल रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामबाबू यादव का कहना है कि शिवपाल सिंह ने जब सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया था, तभी उन्होंने इसमें अपनी आस्था व्यक्त कर दी थी। इसके अलावा अभी वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में कई दिग्गज नेता आने वाले दिनों में मोर्चे में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में औरैया जैसे गढ़ में ही समाजवादी पार्टी को इस बार लोकसभा चुनावों में विरोधियों के साथ-साथ अपनों से भी युद्घ करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav
- फोटो : amar ujala
यूपी के औरैया जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर समेत समाजवादी पार्टी के आठ कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाजवादी पार्टी छोड़कर शिवपाल सिंह के सेक्यूलर मोर्चा में शामिल होने का एलान किया। इसके अलावा मंगलम गेस्ट हाउस में 20 सितंबर को सेक्यूलर मोर्चे के सम्मेलन आयोजित किए जाने की घोषणा भी की। इस सम्मेलन में सपा में उपेक्षित कार्यकर्ताओं को मोर्चे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
रोडवेज स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में शनिवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सेंगर ने कहाकि सपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा न होती तो इस मोर्चा की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहाकि रविवार से सेक्यूलर मोर्चा जिले भर में संघन जनसंपर्क कर ऐसे लोगों को मोर्चा से जोड़ने का काम करेगा। 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से मंगलम गेस्ट हाउस में सेक्यूलर मोर्चा के बैनर तले सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले भर से भारी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य होंगे।