{"_id":"5cf5687abdec22074407f298","slug":"mayawati-game-plan-for-up-election-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी हाथ से निकला तो अखिलेश पर भड़कीं मायावती, अब कानपुर-बुंदेलखंड में 2022 के लिए किया कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हाथ से निकला तो अखिलेश पर भड़कीं मायावती, अब कानपुर-बुंदेलखंड में 2022 के लिए किया कुछ ऐसा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। यहां बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी के बाद पार्टी ने यह अहसास कराने का प्रयास किया है कि वर्ष 2022 के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
2 of 5
डिंपल यादव, अखिलेश यादव, मायावती
- फोटो : ट्विटर
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुनकाद अली, जितेंद्र संखवार, भीमराव अंबेडकर व चिंतामणि को सौंपी है। सभी जिला व नगर कमेटियां बरकरार रखी गईं हैं। महीने भर के भीतर पदाधिकारियों में बदलाव हो सकता है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की थी। इसमें पार्टी के मंडल व जिला प्रभारी शामिल हुए थे। अपाको बताते चलें कि यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा बसपा ने गठबंधन किया था।
3 of 5
मायावती
- फोटो : एएनआई
इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के प्रदर्शन पर पार्टी मुखिया ने नाराजगी जताई थी। इस बात पर चिंता जताई गई कि जहां से जीत सकते थे वहां बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। कानपुर देहात, फर्रुखाबाद में अनुसूचित वोटों के भाजपा में जाने पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं की पकड़ को कमजोर माना गया। हालांकि यहां के मंडल प्रभारी नौशाद अली के काम की तारीफ हुई और उन्हें इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर व आजमगढ़ मंडल की नई जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मायावती
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड में बड़ा फेरबदल किया गया। यहां की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को सौंपी गई। इसके साथ जितेंद्र संखवार, भीमराव अंबेडकर, चिंतामणि भी बतौर मंडल प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
मुनकाद अली को मेरठ मंडल में अच्छा काम करने की वजह से कानपुर-बुंदेलखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर मंडल के प्रभारी रहे बौद्ध प्रिय गौतम को लखनऊ और बरेली मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि कानपुर-बुंदेलखंड में पार्टी के कम होते जनाधार की वजह से ही यहां मुनकाद अली की अगुवाई में तगड़ी टीम लगाई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।