फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी हैं यहां के अपराधी! दबंगों के हाथ में 'राउडी राठौर वाला हथियार', देखिए ये तस्वीरें

Sat, 24 Nov 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements using Rowdy Rathore film's Weapon for crime in kanpur
दबंगों का आतंक
यूपी में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसकी एक बानगी कानपुर में देखने को मिली है। नवाबगंज के सुखऊपुरवा में शुक्रवार घर के बाहर तेज आवाज में हॉर्न बजाने का विरोध करना प्राइवेट वाहन चालक अशोक कुमार निषाद को भारी पड़ गया।
Mischievous elements using Rowdy Rathore film's Weapon for crime in kanpur
दबंगों का आतंक
बाइक सवार युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर बेसबॉल और डंडे से मारपीट की। इलाकाई लोगों के दौड़ाने पर हमलावर बाइक, तमंचा, बेसबॉल, डंडे, तलवार और एक फिल्मों में दिखाए गए हथियार को छोड़कर भाग गए।
Mischievous elements using Rowdy Rathore film's Weapon for crime in kanpur
दबंगों का आतंक
पुलिस ने सभी बाइक और सामान कब्जे में लिया। इसके बाद अशोक के पक्ष में थाने पहुंचे अधिवक्ताओं ने एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। अशोक का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की मदद पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mischievous elements using Rowdy Rathore film's Weapon for crime in kanpur
दबंगों का आतंक
सुखऊपुरवा निवासी अशोक अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की कार चलाता है। अशोक ने बताया कि उसकी मां की तबियत खराब चल रही है। सुबह करीब 11:30 बजे मकड़ीखेड़ा निवासी बादल उसके घर के सामने बाइक स्टार्ट कर तेज आवाज में हॉर्न बजा रहा था। उसने मां की तबियत का हवाला देकर हॉर्न बजाने से मना किया।
विज्ञापन
Mischievous elements using Rowdy Rathore film's Weapon for crime in kanpur
दबंगों का आतंक
उस वक्त बादल वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद 10-12 साथियों के साथ बाइको से आया। सभी के हाथ में तलवार, तमंचा, बेसबॉल, डंडे, तलवार था। अशोक के मुताबिक बादल ने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। जमकर पीटा। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क  पर गिर गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed