{"_id":"5bf6a2cbbdec2241703a4e82","slug":"mla-amitabh-bajpai-statement-about-bjp-government-and-cm-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः सपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार को कहा गैरजिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी पर उठाए सवाल, भाजपा सरकार को कहा गैरजिम्मेदार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति गैरजिम्मेदार है। विधायक ने गल्लामंडी नौबस्ता के धान विक्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 16 नवंबर को ही इसी जगह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया था। सपा विधायक का कहना है कि धान विक्रय केंद्र में फर्जीवाड़ा चल रहा है जो मुख्यमंत्री को दिखा नहीं या उन्होंने देखना ही नहीं चाहा।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
विधायक ने कहा कि किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही। बिचौलियों से धान खरीदा जा रहा है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जब निरीक्षण करने आए थे तो न जाने क्या उन्होेंने देखा। धान विक्रय केंद्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
बिचौलिए किसानों को वापस कर देते है धान क्रय नहीं करने देते। जो बिचौलिये धान का 1350 रुपए का ले रहे थे वहीं अब मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद 1300 रुपए ले रहे हैं। रजिस्टर चेक करने पर पता चला कि 8 बिल जो कटे वो किसान ले नहीं गए। उसकी तीनों प्रतियां लगी हुई हैं। इसका मतलब कि असली किसानों से खरीद हुई ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
आगे की पुरी बिल बुक खाली है। मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पाया गया। विधायक अमिताभ को निरीक्षण के दौरान मौके पर 2 किसान मिले। देवेंद्र सिंह ग्राम जामू और वीरू यादव ने बताया कि पहले धान उड़ाकर साफ करके लाओ तब लेगें यह कहकर भगा दिया जाता है।
विज्ञापन
विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया नौबस्ता मंडी का निरीक्षण
इसके बाद भी जब किसान गांव से धान साफ कराकर लाता है तो उससे धान लेने से मना कर दिया जाता। हर दिन कितना सारा रुपया भाड़े में बर्बाद हो जाता है। विधायक ने आरोप लगाया कि इससे यह स्पष्ट होता है मौजूदा सरकार किसानों के प्रति गैर जिम्मेदार है।