फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी और अमित शाह के बाद अब ममता दीदी के गढ़ को भेदने की तैयारी में संघ, यहां तय हुआ पूरा प्लान

Tue, 04 Jun 2019 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
mohan bhagwat statement on west bengal
अमित शाह, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

पीएम मोदी और अमित शाह की ब्रिगेड जिस तरह से पश्चिम बंगाल को भगवामय बनाने में जुटी है, अब उसी तर्ज पर संघ भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ में राष्ट्रवाद की भावना को लेकर अभियान छेड़ेगा। संघ पश्चिम बंगाल को पूरी तरह से केसरिया रंग में रंगना चाहता है। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है।

mohan bhagwat statement on west bengal
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को संघ के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में घुस रहे बांग्लादेशियों को रोकने के लिए संघ की टीम लगाने का फैसला किया है। उन्होंने स्वयं सेवकों के सामने चिंता जताई कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

 
mohan bhagwat statement on west bengal
कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

उन्होेंने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों को रोकने के लिए संघ पश्चिम बंगाल में स्वयं सेवकों की संख्या में वृद्धि करेगा। नए भारत के निर्माण में सब अपना योगदान अपने हिसाब से दें तो भारत की पहचान विश्व में बनेगी। संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिल में होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohan bhagwat statement on west bengal
संघ प्रमुख मोहन भागवत व पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
राष्ट्रभक्ति अभियानात्मक न होकर दैनिक जीवन का अंग होनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को निरंतर राष्ट्र चिंतन के लिए समर्पित रहना चाहिए। स्वयं सेवकों को ‘बौद्धिक ’में उन्होंने कहा कि सशक्त भारत देखना है तो कुछ करने के साथ कुछ संकल्प भी लेने होंगे।

 
विज्ञापन
mohan bhagwat statement on west bengal
मोहन भागवत
समाज का हर वर्ग स्वस्थ रहे और उसके समक्ष खुशहाली हो। राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। यह कार्य आज का युवा बखूबी कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में आए स्वयं सेवकों से कहा कि वे अपने आसपास के युवाओं को संघ से जोड़ें। शाम को उन्होंने स्वयं सेवकों के साथ सामूहिक भोज मेें हिस्सा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed